Motorola का नया फोन मचाएगा हलचल! 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में जल्द होगी एंट्री

Highlights

Motorola ने Flipkart पर नए स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया है।

इस टीजर को देखकर लग रहा है कि Motorola Edge 70 Neo की लॉन्चिंग में अब कुछ ही दिन बचे हैं।

फोन में 7000mAh बैटरी, 144Hz वाला 1.5K डिस्प्ले मिल सकता है।

Motorola एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कुछ नया करने की तैयारी में है। कंपनी ने Flipkart पर अपने अगले स्मार्टफोन की झलक दिखा दी है। हालांकि, टीजर में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Motorola Edge 70 Neo मोबाइल फोन हो सकता है। Motorola का यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है। कंपनी पहले ही Edge 70 Neo को भारत में लाने की पुष्टि कर चुकी है। अब Flipkart पर सामने आए टीजर से हिंट मिल रहा है कि इस फोन को इंडिया में जल्द ही एंट्री मिल सकती है। हालांकि, अभी के लिए फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Flipkart के URL को देखा जाए तो यह आपको 26 नवंबर की डेट दिखा रहा है। अब सवाल उठता है कि क्या फोन को 26 नवंबर को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है?

टीजर से सामने आया फोन का डिजाइन

Flipkart पर सामने आए टीजर में गहरे हरे रंग का Motorola स्मार्टफोन दिखाई दे रहा है। फोन के बैक पर एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल होने वाला है, जिसमें तीन गोल कटआउट और अलग LED फ्लैश नजर आता है। बैक पैनल पर हल्का टेक्सचर भी दिखाई दे रहा है, जबकि Motorola का लोगो बीच में देखा जा सकता है। कंपनी ने टीजर में सोशल मीडिया से जुड़ा हिंट भी दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए फोन में कैमरा और कंटेंट क्रिएशन पर खास ध्यान दिया जा सकता है।

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Edge 70 Neo चार Pantone कलर ऑप्शन जैसे Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac में लॉन्च किया जा सकता है।

किन स्पेक्स के साथ लॉन्च हो सकता है Motorola का नया फोन

Motorola Edge 70 Neo में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आने वाला है। अगर ऐसा होता है, तो स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड गेम्स का अनुभव काफी स्मूद हो सकता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन में Gorilla Glass 7i भी हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर को रख सकती है। यह चिपसेट पहले से Nothing Phone 3a में मौजूद है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि, Snapdragon 7s Gen 4 जैसे नए प्रोसेसर बाजार में मौजूद हैं। ऐसे में Edge 70 Neo की असली वैल्यू उसकी कीमत पर काफी निर्भर करेगी।

7000mAh बैटरी से लैस होने वाला है मोटोरोला का नया फोन

इस फोन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बैटरी की हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola Edge 70 Neo में 7000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। अगर यह जानकारी सही निकलती है, तो बड़ी बैटरी चाहने वालों के लिए फोन एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर सामने आ सकता है। हालांकि, बैटरी बैकअप कितना मिलेगा, यह असली इस्तेमाल और टेस्टिंग के बाद ही पता चलेगा।


कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया जा सकता है। फोन Android 16 के साथ आ सकता है। इसके अलावा चार बड़े Android अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की भी चर्चा हो रही है।

क्या हो सकता है मोटोरोला फोन का प्राइस इन इंडिया?

अब सवाल कीमत का है। Motorola Edge 70 Neo को कंपनी अपनी Edge 70 Fusion से नीचे फिट कर सकती है। रिपोर्ट्स में इसकी संभावित कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के आसपास बताई जा रही है, हालांकि कुछ अनुमान इससे ज्यादा कीमत होने के भी संकेत दे रहे हैं। Flipkart की लिस्टिंग से 26 नवंबर 2026 की संभावित लॉन्च डेट का हिंट मिल रहा है। अब उसी समय इस फोन की असली आधिकारिक कीमत का पता चलने वाला है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile