Motorola Edge 70 Max का भारत में लॉन्च कन्फर्म! इन फ्लैगशिप फीचर्स के साथ एंट्री मारेगा नया फोन‍

By

Motorola ने आखिरकार यह आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि Motorola Edge 70 Max भारत में एंट्री करने वाला है. यह स्मार्टफोन Edge 70 सीरीज का 5वां स्मार्टफोन होगा और इसके टीज़र से संबंधित माइक्रो-साइट अभी ऑनालइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है. इस टीज़र के साथ ही इस स्मार्टफोन का फसर्ट लुक और डिज़ाइन भी दिखाया गया है.

डिज़ाइन और फसर्ट लुक के साथ ही इस टीज़र में इस स्मार्टफोन से जुड़े नए और बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिले जिसमें वायरलेस चार्जिंग और कई AI फीचर्स शामिल हैं. अगर आप भी इस स्मार्टफोन के स्पेक्स से लेकर भारत में संभावित लॉन्च डेट तक सारी जानकारी चाहते हैं तो यहां है इस से जुड़ी सारी डिटेल्स.

Motorola Edge 70 Max के स्पेक्स और लीक्स

फ्लिपकार्ट पर मिलने वाली माइक्रो-साइट में Motorola Edge 70 Max का डिज़ाइन बाकी Edge 70 सीरीज से काफी अलग देखने को मिलता है. इसमें Edge 70 Pro और Edge 70 Pro+ में मिलने वाला कर्वड डिस्प्ले नहीं है बल्कि यह स्मार्टफोन एकदम फ्लैट डिस्प्ले के साथ आता है. इसके साथ ही ऐसा लगता है की इसमें 3 रियर कैमरा होंगे और इसके साथ ही इसकी बाई ओर मिलने वाला बटन Moto AI Key हो सकता है. Motorola ने यह आधिकारिक रुप से कन्फर्म किया है की Motorola Edge 70 Max 46 प्रतिशततक बेहतर NPU परफॉरमेंस देने में सक्षम है. इसकी मदद से यह स्मार्टफोन AI को ज्यादा बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएगा.

इसके साथ ही कंपनी ने यह भी रिवील किया कि यह स्मार्टफोन Edge 70 Pro+ तक सीमित वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आएगा. लीक्स के हिसाब से इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉरमेंस के लिए Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है और इसके साथ ही इसमें 3 कलर ऑप्शंस के साथ आ सकता है जिसमें ग्लेशियर ब्लू, ओनिक्स ब्लैक और सेज ग्रीन कलर शामिल हैं. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन ‘Qira’ Motorola की अपनी ऑन डिवाइस AI असिस्टेंट के साथ आ सकता है.

Motorola Edge 70 Max की संभावित कीमत और इंडिया लॉन्च

अभी तक Motorola की तरफ से आधिकारिक तौर पर Motorola Edge 70 Max के लॉन्च या प्राइस की कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन इसके दमदार स्पेक्स और फ्लैगशिप प्रोसेसर को ध्यान में रखते हुए ऐसा लगता है कि इसका प्राइस Motorola Edge 70 Pro+ से ज्यादा हो सकता है जो अभी भारत में 47,999 रुपये का मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Samsung का तगड़ा झटका! महंगे हो कई Galaxy स्मार्टफोन, नया फोन लेने से पहले देख लें प्राइस लिस्ट

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By