Samsung का तगड़ा झटका! महंगे हो कई Galaxy स्मार्टफोन, नया फोन लेने से पहले देख लें प्राइस लिस्ट
Samsung ने 7 Galaxy फोन किए महंगे
Galaxy A, F और M सीरीज की कीमत बढ़ी
कई मॉडल अब ₹1,000 तक महंगे हुए
अगर आप Samsung का नया Galaxy स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. कंपनी ने भारत में अपनी Galaxy A, Galaxy F और Galaxy M सीरीज के कुल सात स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है. नई कीमतें 4 जुलाई से लागू हो गई हैं और कई मॉडल अब ₹1,000 तक महंगे हो गए हैं.
Surveyइन Galaxy स्मार्टफोन्स की बढ़ी कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक Samsung ने Galaxy A06 5G, Galaxy A07, Galaxy A07 5G, Galaxy A17 5G, Galaxy F17 5G, Galaxy F07 और Galaxy M07 की कीमतों में बदलाव किया है. नई कीमतें Samsung India की वेबसाइट पर भी दिखाई देने लगी हैं, हालांकि कुछ मॉडल्स की अपडेटेड कीमतें अभी वेबसाइट पर नजर नहीं आई हैं.
Galaxy A07 और A06 5G हुए ₹1,000 महंगे
Galaxy A07 के 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत ₹10,999 से बढ़कर ₹11,999 हो गई है. वहीं Galaxy A07 5G के 4GB + 128GB वैरिएंट की कीमत ₹16,999 से बढ़कर ₹17,999 और 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत ₹18,999 से बढ़कर ₹19,999 कर दी गई है.
Price Hike Alert 🚨
— Ahsan (@AhsanKharbai) July 7, 2026
Samsung Galaxy Tab A11 series prices hiked by up to ₹5000 from 7th July 2026
Tab A11 WiFi (4GB+64GB) : ₹15,999 → ₹20,999
Tab A11 LTE (4GB+64GB) : ₹18,999 → ₹22,999
Tab A11 WiFi (8GB+128GB) : ₹22,999 → ₹25,999
Tab A11 LTE (8GB+128GB) : ₹25,999 →… pic.twitter.com/By28BY7P8y
Galaxy A06 5G के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत ₹13,999 से बढ़कर ₹14,999 हो गई है. इसके 4GB + 128GB वैरिएंट की कीमत अब ₹16,999 और 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत ₹18,999 हो गई है. दोनों वैरिएंट पहले ₹1,000 सस्ते थे.
Galaxy M07 और F07 की कीमत भी बढ़ी
Samsung ने Galaxy M07 और Galaxy F07 के 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत भी बढ़ा दी है. अब दोनों स्मार्टफोन्स ₹10,399 की जगह ₹11,399 में मिलेंगे.

Galaxy A17 5G और F17 5G भी हुए महंगे
Galaxy A17 5G के 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत ₹22,499 से बढ़कर ₹23,499 हो गई है. वहीं 8GB + 128GB वैरिएंट अब ₹25,499 और 8GB + 256GB वैरिएंट ₹29,999 में मिलेगा.
Galaxy F17 5G के सभी वैरिएंट की कीमत में भी ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है. 4GB + 128GB वैरिएंट अब ₹19,999, 6GB + 128GB वेरिएंट ₹21,999 और 8GB + 128GB वैरिएंट ₹23,999 में उपलब्ध होगा.
कंपनी ने नहीं बताई वजह
Samsung ने फिलहाल इस कीमत बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनी ने स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ाए थे. इस बार भी इसी वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं या नहीं, इसकी पुष्टि कंपनी ने नहीं की है.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
