Motorola Edge 70 Fusion का ये मॉडल देखकर भाग जाएगी भूख..प्राइस उड़ा देगा नींद

HIGHLIGHTS

भारत में Motorola Edge 70 Fusion का नया मॉडल आया है।

इस नए मॉडल को Motorola Edge 70 Fusion का हाई स्टॉरिज मॉडल कह सकते हैं?

आइए जानते हैं कि इस नए मॉडल का प्राइस कंपनी ने क्या रखा है।

Motorola की ओर से इंडिया के बाजार में Motorola Edge 70 Fusion के नमाए मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल में ज्यादा से ज्यादा ऐप्स के अलावा ज्यादा से ज्यादा फोटो और ज्यादा से ज्यादा गेम्स को रखा जा सकता है। ऐसा भी एख सकते हैं कि कंपनी ने Motorola Edge 70 Fusion के 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को पेश कर दिया है। इस मॉडल को इस सीरीज के सबसे महंगे फोन के तौर पर भी पेश किया गया है। आइए जानते है कि अभी तक यह फोन कितने मॉडल में आ रहा था और अब नए मॉडल की कीमत क्या है।

Motorola Edge 70 Fusion का लॉन्च कब हुआ था?

Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन इंडिया के बाजार में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। इस फोन को उस समय 256GB स्टॉरिज मॉडल तक लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब इस फोन में एक नए मॉडल यानि 12GB की रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को भी जोड़ा गया है। फोन का प्राइस 36,999 रुपये के आसपास है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं, इसके अलावा फोन को Pantone Silhouette, Pantone Blue Surf के अलावा Pantone Orient Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion के स्पेक्स और फीचर

हालांकि, कंपनी ने एक नए मॉडल को इस फोन के साथ जोड़ा है लेकिन स्पेक्स आदि के अलावा फीचर में किसी भी तरह का कोई चेंज सामने नहीं आया है। इस फोन में पहले से ही एक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के सात 5200 निट्स के ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी को 68W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ जगह दी है। इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर का नहीं सपोर्ट मिलता है।

अगर कैमरा आदि को देखा जाए तो Motorola Edge 70 Fusion में कंपनी ने एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा दिया है, जो OIS से लैस है। इसमें एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इसके द्वारा आप बढ़िया वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी आदि ले सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया था। इस फोन में कंपनी 3 साल के लिए एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड देने वाली है।

कितने वैरिएन्ट में आता है Motorola Edge 70 Fusion और इनके प्राइस

आइए अब जानते हैं कि आखिर Motorola Edge 70 Fusion को कितने अलग अलग मॉडल में पेश किया जा चुका है और इन सभी का प्राइस क्या है।

  • Motorola Edge 70 Fusion को कंपनी ने 8GB रैम और 128GB मॉडल में लॉन्च किया था, जो 29,999 रुपये के प्राइस में आता है।
  • दूसरी ओर, अगर 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को देखा जाए यह 31,999 रुपये में मिलने वाला है।
  • कंपनी के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को 33,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था।
  • अब इस फोन के 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 36,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale में 80% के दिमाग-फाड़ डिस्काउंट में मिलेंगे टीवी और ये प्रोडक्ट! नोट करो डेट

Motorola Edge 70 Fusion price, Motorola Edge 70 Fusion price in India, Motorola Edge 70 Fusion details, Motorola Edge 70 Fusion Cover, Motorola edge 70 fusion colors, Motorola edge 70 Fusion display, Motorola edge 70 fusion battery mAh, Motorola Edge 70 Fusion launch date in India, motorola edge 70 fusion new variant,
Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :