BSNL Rs 225 Prepaid Plan Gets Expensive in India check data calling validity benefits
अगर आप कभी भी एक सालाना रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो आपको सबसे पहले या किसी को भी सबसे पहले यह देखना चाहिए कि क्या यह प्लान आपको वैल्यू फॉर मनी दे रहा है। इसका मतलब है की आप कंपनी को जो पैसा दे रहे हैं, उसके एवज में आपको उतना कुछ मिल रहा है या नहीं। अगर नहीं तो आपके लिए कोई भी सालाना प्लान अच्छा नहीं कहा जा सकता है, लेकिन अगर आपको कुछ एक्स्ट्रा मिल रहा है और इसका असर आपके महीने में रिचार्ज पर होने वाले खर्च पर फायदा दिख रहा है तो आपको उस प्लान को तुरंत ही खरीद लेना चाहिए। एक ऐसा ही ऑफर यानि एक्स्ट्रा बेनेफिट आपको BSNL की ओर से दिए जा रहे हैं। असल में, कंपनी अपने 2399 रुपये की कीमत में आने वाले Prepaid Plan के साथ एक दमदार ऑफर दे रहा है, यह ऑफर इतना दमदार है कि जियो और एयरटेल भी इसे देखकर टेंशन में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस प्लान में आपको क्या ऑफर दिया जा रहा है।
अगर आप सरकारी टेलिकॉम कंपनी यानि BSNL का कनेक्शन चला रहे हैं तो आपको बता देते हैं कि कंपनी आपके लिए एक दमदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर में आपको कंपनी की ओर से 47 दिन की वैलिडीटी इस प्लान के साथ एक्स्ट्रा दे रही है। इस प्लान में आमतौर पर 365 दिन की वैलिडीटी मिलती है। हालांकि, अगर आप इस ऑफर के लाभ लेकर इस प्लान को खरीदते हैं तो आपको इस प्लान में 365 दिन के स्थान पर 412 दिन की वैलिडीटी मिलने वाली है। इसका मतलब है की आपको इस प्लान के साथ एक्स्ट्रा बेनेफिट मिल रहे हैं। ऐसे में यह प्लान एक दमदार वैल्यू फॉर मनी रिचार्ज प्लान बन जाता है।
BSNL के इस Plan में आमतौर पर 365 दिनों की वैलिडीटी मिलती है, लेकिन यह ऑफर आपको इस प्लान में 412 दिनों की वैलिडीटी मिलती है। इसका मतलब है कि यह प्लान आपको 13.5 महीनों के लिए मिल रहा है। यानि 12 महीने का प्लान आपको अब एक साल से भी ज्यादा के लिए मिल रहा है, इसका मतलब है कि साल खत्म होकर नया साल शुरू हो जाएगा, लेकिन प्लान चलता ही रहेगा, चलता ही रहेगा।
प्लान के बाकी बेनेफिट आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस प्लान में आपको हर दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलने वाला है। हालांकि, डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद होने के स्थान पर इंटरनेट की स्पीड 40 Kbps रह जाने वाली है। इसका मतलब है कि जरूरत के समय आपको इंटरनेट मिलता रहने वाला है।
इतना ही नहीं, इस रिचार्ज प्लान में कंपनी सभी नेटवर्क पर Unlimited Local और STD Calling की सुविधा दे रही है। इसके अलावा रोजाना 100 Free SMS का फायदा भी इस प्लान का हिस्सा है।
Why stop at a year when you can stay connected a little longer?#BSNLIndia #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity #2399plan @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/ND3o3AvwlZ
— BSNL India (@BSNLCorporate) August 22, 2026
अब सबसे जरूरी बात यह है कि यह ऑफर आपको कब तक मिलने वाला है। इसका मतलब है की जो 47 दिन की वैलिडीटी इस प्लान के साथ आपको एक्स्ट्रा तौर पर ऑफर की जा रही है, यह आपको हमेशा के लिए इस प्लान के साथ मिलेगी, या यह एक लिमिटेड समय के लिए ही मिल रही है। इस सवाल का जवाब अगर आप भी तलाशने में लगे थे तो आइए जानते हैं कि असल में माजरा क्या है। यह स्पेशल ऑफर आपको केवल 12 सितंबर 2026 तक ही मिलने वाला है, यानि इस समय के अंदर अंदर अगर आप रिचार्ज करते हैं तो आपको यह ऑफर मिल जाएगा और एक्स्ट्रा 47 दिन की वैलिडीटी मिल जाने वाली है, लेकिन अगर आप प्लान को इस डेट के बाद खरीदते हैं तो आपको ऑफर नहीं मिलने वाला है, ऐसे में आपको प्लान के साथ केवल 365 दिन की वैलिडीटी ही मिलने वाली है। अब अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको जल्दी करनी होगी।
अगर इस Plan की तुलना देश की दो सबसे बड़ी निजी टेलिकॉम कंपनियों यानि Reliance Jio और Bharti Airtel से की जाए तो पता चलता है की बचत के मामले में BSNL का प्लान ज्यादा बेहतर है। Jio के प्लान में रोजाना 2GB Data और 365 दिनों की वैलिडीटी वाला प्लान अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 3,599 रुपये के आसपास के प्राइस में मिलता है। हालांकि, इस प्लान में Jio 5G Data का एक्सेस भी मिलता है। हालांकि, इसके बाद भी यह प्लान बीएसएनएल के प्लान के मुआबले लगभग लगभग 1200 रुपये महंगा है।
वहीं Airtel के 365 दिन वैलिडीटी वाले प्लान को देखा जाए तो यह आपको 2GB Daily Data के साथ 3,599 रुपये की कीमत में मिलता है। Airtel Network Coverage के मामले में जरूर मजबूत है, लेकिन BSNL के मुकाबले ग्राहकों को इस कंपनी के साथ भी ज्यादा पैसा इस प्लान के लिए खर्च करना होता है। इसी कारण बीएसएनएल के इस प्लान के साथ अब जो कुछ आपको अलग से मिल रहा है, उसे देखकर जियो और एयरटेल के तोते उड़े हुए हैं। हालांकि, बीएसएनएल के पास केवल 5G नेटवर्क का अभाव है, उसके अलावा कंपनी सस्ते में ऑफर किए जाने वाले रिचार्ज प्लांस के लिए देशभर में प्रसिद्ध है।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 बनाम Realme 16x 5G: कैमरा से लेकर बैटरी और प्राइस के अलावा अन्य की तुलना