फ्रिज अचानक ठीक से ठंडा करना बंद कर दे, तो सबसे पहला ख्याल यही आता है कि या तो इसकी गैस खत्म हो गई है या इसका कंप्रेसर खराब हो गया है। इसके बाद Technician बुलाया जाता है और कई बार Gas Refill के नाम पर 3,000 से 6,000 रुपये तक का खर्च हो जाता है, लेकिन हर बार असली समस्या गैस या कंप्रेसर नहीं होती है, कई बार बार समस्या कुछ और ही होती है और हम इसे कुछ समझकर बैठे होते हैं।
कई बार ऐसा देखा गया है कि फ्रिज में गैस भी होती है और उसका कंप्रेसर भी सही से काम कर रहा होता है, लेकिन असली समस्या इसके दरवाजे पर लगी Rubber Gasket की होती है। यही Rubber Strip दरवाजे को अच्छी तरह सील रखती है, ताकि ठंडी हवा ठंडी ही बनी रहे है, लेकिन अगर दरवाजा सही से सील नहीं हो रहा है तो समझ जाएगी की गैस या कंप्रेसर की दिक्कत नहीं, समस्या इस स्ट्रिप की ही है।
अगर लंबे समय से फ्रिज का इस्तेमाल किया जा रहा हो तो सांसी के साथ यह Gasket सख्त हो जाती है, कई बार यह ढीली पड़ जाती है या कहीं कहीं से फट भी जाती है, ऐसे में ठंडी हवा भी धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू हो जाती है, ऐसे में , इसका नतीजा यह होता है कि फ्रिज का Compressor ज्यादा देर तक चलता रहता है, बिजली की खपत बढ़ जाती है, और फ्रिज फिर भी ठीक से ठंडा नहीं कर पाता।
फ्रिज के दरवाजे की सील ठीक है या नहीं, यह चेक करने का सबसे आसान तरीका Currency Note वाला Test है। इसके लिए 10 रुपये या 100 रुपये का एक नोट दरवाजे के बीच में फँसाएँ, ताकि उसका आधा हिस्सा बाहर रहे। अब नोट को बाहर की तरफ खींचने की कोशिश करें।
अगर नोट बिना किसी खास रुकावट के आसानी से निकल जाता है, तो समझ लीजिए कि दरवाजे की Rubber Seal की पकड़ कमजोर हो चुकी है और ठंडी हवा लगातार बाहर निकल रही है।
यह परीक्षण सिर्फ एक जगह करके मत रुकिए, दरवाजे के अलग-अलग हिस्सों पर इसे करके देखिए। खासकर कोनों और नीचे के हिस्से को जरूर चेक करें, क्योंकि यहाँ Rubber बार-बार खिंचने की वजह से जल्दी ढीली पड़ जाती है।
फ्रिज का दरवाजा दिनभर में न जाने कितनी बार खुलता-बंद होता है। हर बार Temperature में होने वाला बदलाव सीधा असर दरवाजे पर लगी Rubber Gasket पर डालता है। करीब 3 से 5 साल में यह Rubber धीरे-धीरे अपनी लचक खोने लगती है। इसके अलावा Seal के किनारों पर जमा हुए खाने के टुकड़े, धूल और चिकनाई भी इसे फ्रिज के Frame से ठीक तरह चिपकने नहीं देते।
अगर आपका फ्रिज भी ठीक से ठंडा नहीं कर रहा, तो Technician बुलाने से पहले यह 10 रुपये वाला टेस्ट जरूर आजमाइए। हो सकता है कि आपकी समस्या का हल Gas Refill या नए Compressor में नहीं, बल्कि सिर्फ एक साफ या नए Gasket में छिपा हो।
यह भी पढ़ें: Moto G Max vs Redmi Note 17 vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना