Samsung Galaxy S27 Pro के रेन्डर आए सामने..जानें कैसा दिखने वाला है फोन

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S27 Pro के CAD Render सामने आए हैं।

इन लीक रेन्डर से फोन के डिजाइन सामने आ रहा है।

Galaxy S27 Pro में मिलने वाले स्पेक्स और अन्य फीचर्स की डिटेल्स देखें।

सैमसंग (Samsung) अपनी अगली पीढ़ी की फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज के साथ अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में सामने आए एक्सक्लूसिव CAD रेंडर्स से Samsung Galaxy S27 Pro के डिजाइन और फीचर्स सामने आए हैं। लीक के अनुसार, यह नया मॉडल असल में Galaxy S27 Ultra का ही एक ज्यादा कॉम्पैक्ट और हैंडी वर्जन होने वाला है, जिसे खास उन प्रीमियम बायर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अल्ट्रा-लेवल परफॉर्मेंस के साथ साथ S Pen की जरूरत को महसूस नहीं करते और जिन्हें एक छोटे फोन की ही जरूरत होती है।

डिज़ाइन, डायमेंशन्स और मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट

लीक हुए CAD रेंडर्स के अनुसार, Galaxy S27 Pro के डायमेंशन्स लगभग 154.06 x 73.77 x 7.95mm हैं। यह S27 Ultra की तुलना में करीब 9mm छोटा और 5mm सिकुड़ा हुआ है, जिससे इसे सिंगल हैंड से इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है।

रियर पैनल पर सैमसंग ने इस बार एक नया कैमरा बार मॉड्यूल रखा है, जो फ्लैट टेबल पर फोन रखने पर अभी तक होने वाली लड़खड़ाहट की समस्या को खत्म करने वाला है। यह नया इंटरनल आर्किटेक्चर मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग (Qi2/MagSafe जैसा सपोर्ट), बड़े कैमरा सेंसर्स और बेहतर कूलिंग के लिए बड़े वेपर चैंबर को भी जगह देता है।

डिस्प्ले और हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.6-इंच का डायनामिक AMOLED पैनल मिलेगा, जो अल्ट्रा मॉडल के मुकाबले 0.3 इंच छोटा और काफी कॉम्पैक्ट है। यह डिवाइस क्वालकॉम के 5GHz क्लॉक स्पीड वाले Snapdragon 8 Elite Gen 6 Extreme प्रोसेसर से लैस होगा (हालांकि, कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Exynos 2700 वाला ऑप्शन भी मिलने वाला है।) इसमें 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के ऑप्शन भी मिलने वाले हैं।

रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP का 3x ऑप्टिकल टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।

5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी

कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद Galaxy S27 Pro में 5,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा Galaxy S26 Ultra की क्षमता से भी अधिक है। सैमसंग द्वारा फोल्डेबल लाइनअप (Fold 8 / Flip 8) के बाद अब मेनस्ट्रीम फ्लैगशिप्स में सिलिकॉन-कार्बन (Silicon-Carbon) बैटरी तकनीक अपनाने के कारण पतले चेसिस में यह बड़ी क्षमता संभव हो पाई है।

संभावित लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

Samsung Galaxy S27 सीरीज को फरवरी 2027 के आखिर में (MWC 2027 से ठीक पहले, संभावित रूप से 22 फरवरी 2027 के आसपास) आयोजित होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में बढ़ते कंपोनेंट खर्च आदि के बीच Galaxy S27 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1,299 डॉलर (लगभग 1,15,000 रुपये से 1,25,000 रुपये) के आसपास रखी जा सकती है, जिससे यह बेस प्लस मॉडल और टॉप-एंड अल्ट्रा मॉडल के बीच एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप का काम करेगा।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 के लॉन्च से पहले सस्ते हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max.. देखें कितने में मिलेंगे

साभार:

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :