Motorola Edge 70 Fusion
इंडिया ही नहीं दुनिया भर के बाजार में इस समय स्मार्टफोन आदि के दाम धड़ल्ले से बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी हमने आपको बताया था कि Redmi के एक जाने माने फोन के प्राइस बढ़ चुके हैं। हालांकि, एक अन्य फोन्स की कीमत बढ़ने की जानकारी मिल रही है। Motorola का Motorola Edge 70 Fusion इस समय आपको महंगे में खरीदने के लिए मिलने वाला है। इसके अलावा इसी पीढ़ी के पुराने यानि Motorola Edge 60 Fusion के दाम भी बढ़ चुके हैं। हालांकि, Motorola अकेली कंपनी नहीं है, जो अपने फोन्स के दाम बढ़ा रही है। इस लिस्ट में OnePlus, Redmi, Realme, Samsung और Vivo के फोन्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि प्राइस बढ़ने के बाद अब आपको Motorola के ये दोनों ही फोन्स लॉन्च प्राइस के मुकाबले किस कीमत में मिलेंगे।
अगर हम जाने माने टिप्स्टर Sanju Chaudhary की एक X Post को देखते हैं तो जानकारी मिलती है की कंपनी अपने Motorola Edge 70 Fusion के प्राइस बढ़ा सकती है, इसके अलावा ऐसा ही कुछ कंपनी इसी पीढ़ी के Edge 60 Fusion के दाम भी बढ़ाने पर ही है। Post ऐसा कहता है कि दोनों ही फोन्स की कीमत लगभग लगभग 3000 रुपये बढ़ाई ज सकती है। नीचे आप सभी वैरिएन्ट के दाम देख सकते हैं।
Price hike alert 🚨
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) August 24, 2026
Motorola to increase the prices of their smartphones by upto ₹3k:
Edge 70 Fusion:
8/128GB: ₹30,999 → ₹33,999
8/256GB: ₹32,999 → ₹35,999
12/256GB: ₹34,999 → ₹37,999
12/512GB: ₹37,999 → ₹40,999
Edge 60 Fusion:
12/256GB: ₹29,999 → ₹32,999
At… pic.twitter.com/xbUTmZRDUv
अगर आप Motorola Edge 70 Fusion का 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 33,999 रुपये के प्राइस में मिलने वलय है। इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल के साथ 12GB रैम और 256GB मॉडल के प्राइस भी 35,999 रुपये और 37,999 रुपये हो जाने वाले हैं। इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 40,999 रुपये के प्राइस में आगे से सेल करने वाली है। इस फोन के लॉन्च प्राइस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह 26,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ था। हालांकि, अब फोन ज्यादा पैसे में मिलने वाला है।
Motorola का यह फोन अपने स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 के लिए जाना जाता है। इसमें कंपनी ने एक 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, जो OIS से लैस है। साथ ही साथ फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। Motorola ने अपने इस फोन को 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया था, जो 68W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।
इसके अलावा अगर Motorola Edge 60 Fusion को देखा जाए तो यह फोन आपको इसके लॉन्च प्राइस के मुकाबले 3000 रुपये एक्स्ट्रा प्राइस में मिलने वाला है। फोन के 12GB रैम और 256GB मॉडल की कीमत इस समय 29,999 रुपये है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि फोन का प्राइस जल्द ही 32,999 रुपये हो जाने वाला है। जल्द ही कंपनी इस फोन के दाम को बढ़ा सकती है।
Motorola Edge 60 Fusion के प्राइस को देखते हैं तो यह पहली दफा नहीं है, जब इसकी कीमत बढ़ाई जा रहीहै। इस फोन की कीमत में अप्रैल में पहले ही प्राइस हाइक हो चुका है। फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के प्राइस में पहले ही 2000 रुपये का इजाफा हो चुका है और हो सकता है की आने वाले समय में यह प्राइस और बढ़ जाए। अभी के लिए इतना ही है कि जल्द ही दोनों ही फोन्स के प्राइस बढ़ जाने वाले हैं।
Motorola की ओर से इस फोन को MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इसमें एक 6.67-इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलती है, यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसके अलावा इसमें 68W की फास्ट चार्जिंग वाली एक 5500mAh के बैटरी मिलती है। फोन में आपको एक 50MP का Primary Camera मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Lava Virat V1 Pro 5G vs Vivo T5e: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना