Lava Virat V1 Pro 5G vs Vivo T5e: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Virat सीरीज का तीसरा मॉडल है और इसे Virat V1 5G और Virat V1 4G के ऊपर रखा गया है। दूसरी ओर, Vivo T5e भी इसी बजट सेगमेंट में मौजूद एक किफायती स्मार्टफोन है, जो भी पिछले ही महीने लॉन्च हुआ है। दोनों फोन की कीमत 15,000 रुपये के आसपास है, लेकिन इनके डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में काफी अंतर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं Lava Virat V1 Pro 5G vs Vivo T5e में कौन सा फोन किस मामले में आगे है।
SurveyLava Virat V1 Pro 5G vs Vivo T5e
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 260ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है। फोन का वजन करीब 207 ग्राम और मोटाई 8.68mm है। यह Sikkim Midnight और Spiti Frost कलर ऑप्शन में आता है। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए इसमें IP64 रेटिंग मिलती है।
वहीं Vivo T5e में भी 6.74 इंच का HD+ LCD पैनल मिलता है और इसका रेजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। हालांकि, इसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक ही है। फोन Aero Blue और Shadow Grey रंगों में उपलब्ध है। इसमें भी IP64 रेटिंग के साथ Military-Grade Durability certification दिया गया है।
120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से Lava Virat V1 Pro 5G आगे निकलता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Lava Virat V1 Pro 5G में Unisoc T8200 चिपसेट लगाया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर चलता है।

Vivo T5e में इससे अलग Unisoc T7225 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। फोन OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, इसमें 4GB तक वर्चुअल RAM विस्तार का विकल्प भी है।
ज्यादा RAM, ज्यादा इंटरनल स्टोरेज और बेहतर चिपसेट के कारण Lava Virat V1 Pro 5G इस राउंड में भी स्पष्ट बढ़त लेता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा दिया गया है, जो फिक्स्ड फोकस के साथ आता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है, हालांकि कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
दूसरी ओर, Vivo T5e में पीछे 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कैमरा हार्डवेयर के लिहाज से भी Lava Virat V1 Pro 5G काफी आगे है, क्योंकि इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जबकि Vivo T5e में 8MP का रियर कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग
Lava Virat V1 Pro 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी नहीं दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS मिलता है।

Vivo T5e में 5,500mAh बैटरी दी गई है और यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, फोन एक चार्ज में 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 47 घंटे तक म्यूजिक, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल और 28 घंटे तक वॉयस कॉलिंग दे सकता है। Vivo ने बैटरी के लिए चार साल तक की हेल्थ का दावा भी किया है।
बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड में भी Lava आगे है।
भारत में कीमत
भारत में Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। यह 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है। कंपनी 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 13,999 रुपये हो जाती है। फोन की बिक्री 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए शुरू होगी।
वहीं Vivo T5e की कीमत 13,999 रुपये है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। यह फोन Vivo के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और अन्य ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध है।
ऑफर के बाद Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत Vivo T5e के बराबर हो जाती है, लेकिन इसमें दोगुनी RAM और ज्यादा स्टोरेज मिलती है। इसलिए वैल्यू फॉर मनी के मामले में Lava Virat V1 Pro 5G ज्यादा मजबूत विकल्प दिखाई देता है।
यह भी पढ़ें: फिर से महंगा हुआ Redmi Note 15.. इस बार 2000 रुपये बढ़ी फोन की कीमत, खरीदें या नहीं
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
