Motorola Edge 60 Fusion पर खुला ऑफर्स का पिटारा, Flipkart पर मिल रही बंपर छूट, पानी में भी चलता है चकाचक!
Motorola का पिछले साल लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion 5G इस समय Flipkart पर जबरदस्त डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 8GB/128GB के लिए 22,999 रखी गई थी, लेकिन अब इसे काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कूपन, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा उठाकर ग्राहक अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। कंपनी ने इस डिवाइस में दमदार कैमरा, बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियां दी हैं, जिससे यह बजट में एक पावरफुल स्मार्टफोन विकल्प बन जाता है।
SurveyMotorola Edge 60 Fusion की फ्लिपकार्ट डील
Motorola Edge 60 Fusion के Flipkart पर चल रहे ऑफर की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर सीधी छूट के बजाए 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 21,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड या SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 1,099 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत 20,900 तक कम हो जाती है।
जो लोग बार में पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI विकल्प भी उपलब्ध है। इस फोन को 1,126 रुपये प्रति माह की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना फोन देकर 15,100 रुपये तक की अतिरिक्त बचत करने का मौका भी मिल रहा है, जिससे इस फोन की कीमत और कम हो जाती है।
Motorola Edge 60 Fusion के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola Edge 60 Fusion 5G में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR+ सपोर्ट के साथ आती है। तेज रोशनी में इसकी ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक पहुंच सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
बैटरी के मामले में यह फोन 5,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, यह डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित MotoUI पर काम करता है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: 10 अप्रैल को 7800 रुपये टूटी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, देखें आज का ताज़ा रेट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile