Moto G77 Power भारत में लॉन्च, पूरे दिन चलेगी फोन की बैटरी, डिस्प्ले भी दमदार, जान लीजिए कीमत और फीचर्स

HIGHLIGHTS

Moto G77 Power में 7000mAh बैटरी और 30W चार्जिंग

50MP Sony कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Android 16 और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे

Motorola ने भारत में अपना नया Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन बड़ी 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है. कंपनी ने इसमें AI कैमरा फीचर्स, मजबूत बिल्ड और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का भी वादा किया है.

Moto G77 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G77 Power में 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले में Display Color Boost और Water Touch फीचर भी मिलता है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है. ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res Audio का सपोर्ट दिया गया है.

MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर

फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM मिलती है, जिसे RAM Boost फीचर की मदद से 24GB तक बढ़ाया जा सकता है. स्टोरेज के लिए इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

50MP Sony कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Moto G77 Power में 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Quad Pixel तकनीक के साथ आता है. इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

7000mAh बैटरी और 30W चार्जिंग

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है. इसे चार्ज करने के लिए 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा 6W Wired Reverse Charging फीचर भी दिया गया है, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं.

Android 16 और दमदार सुरक्षा

Moto G77 Power Android 16 पर चलता है. कंपनी ने इस फोन के लिए 1 Android OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. फोन में Corning Gorilla Glass 7i, SGS MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, Moto Secure और ThinkShield सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं.

Moto G77 Power की कीमत और उपलब्धता

Moto G77 Power को 8GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत ₹25,999 रखी गई है. हालांकि लॉन्च ऑफर्स के साथ इसे ₹23,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा. यह स्मार्टफोन 13 जुलाई से Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :