Moto G71 भारत में 10 जनवरी को ले सकता है एंट्री, लॉन्च से पहले ही जानें किस कीमत में मिलेगा

Highlights

Motorola के आगामी Moto G71 को 10 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च की जाने की उम्मीद है

Motorola ने वैश्विक बाजार में कुल पांच स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था

पांच में से दो स्मार्टफोन भारत में पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं, इसके अलावा Moto G51 समेत अन्य फोन आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च किए जाएंगे

Moto G71 भारत में 10 जनवरी को ले सकता है एंट्री, लॉन्च से पहले ही जानें किस कीमत में मिलेगा

Motorola के आगामी Moto G71 को 10 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च की जाने की उम्मीद है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने Moto G51 के साथ-साथ Moto G31 को कुछ हफ़्ते पहले भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया था, जिसके बाद इसी सीरीज में इस नए फोन के भी जल्द ही लॉन्च होने की संभावना है। Motorola ने वैश्विक बाजार में कुल पांच स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। पांच में से दो स्मार्टफोन भारत में पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं, इसके अलावा Moto G51 समेत अन्य फोन आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च किए जाएंगे।

GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार, Motorola मोटो (Moto) जी51 को भारतीय बाजार में 10 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि यह जानकारी मात्र एक टिप्स्टर के इनपुट आदि पर ही बेस्ड है। इसलिए इसे ज्यादा सच नहीं माना जाना चाहिए। हालांकि अभी तक Motorola ने आधिकारिक तौर पर मोटो (Moto) जी71 (G71) के लॉन्च की घोषणा नहीं की है। इसके अलावा कोई लॉन्च डेट भी सामने नहीं आई है लेकिन अगर अफवाहें सच होती हैं, तो Motorola इंडिया को अपने पोर्टफोलियो में एक और स्मार्टफोन देखने को मिल सकता है। Moto G71 स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट पर काम करेगा, इसके अलावा यह पहला ऐसा फोन होने वाला है जो स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। 

Moto G71 की संभावित कीमत और उपलब्धता

Moto G71 फिलहाल चीन और यूरोप समेत दो बाजारों में उपलब्ध है। स्मार्टफोन को यूरोप में 299.99 यूरो (करीब 25,200 रुपये) में लॉन्च किया गया था। चीनी बाजार में, स्मार्टफोन को 8GB + 128GB वैरिएंट के तौर पर CNY 1,699 (लगभग 20,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में भी इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 20,000- 25,000 रुपये हो सकती है।

मोटो (Moto) जी71 (G71) के स्पेसिफिकेशंस

Moto G71 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में हमें पहले से ही पता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि दो बाजारों में फोन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। मोटो (Moto) जी71 (G71) में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। डिस्प्ले 60hz के स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट के साथ आती है। Moto G71 एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में आपको 8GB रैम और 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलने वाली है, जिसका मतलब है कि अगर आप स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो आसानी से माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ा सकते हैं। 

कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन यानि Moto G71 में पीछे की तरफ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें एक 50-मेगापिक्सेल मेन सेंसर होने वाला है इसके अलावा फोन में आपको एक 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो लेंस मिलने वाला है। फोन के फ्रंट में एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

नोट: सभी इमेज काल्पनिक हैं!

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile