एक नए लीक से Motorola G56 स्मार्टफोन की जानकारी मिल रहाई है। इस फोन को तीन अलग अलग Pantone Color ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन के डिजाइन को लेकर भी जानकारी सामने आई है। ऐसा माना जा रहा है कि Motorola के इस फोन को 250 यूरो में 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन Android 15 पर आधारित होने के साथ साथ 5200mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। अभी नए लीक के आधार पर यह जानकारी सामने आई है।
Motorola G56 को देखा जाए तो इसका कोडनेम Bogota है। इस फोन को नए रेन्डर में भी देखा गया है। इसके अलावा फोन का फूल डिजाइन अरु इसके कलर ऑप्शन भी सामने आए हैं। फोन को तीन अलग अलग Pantone Color में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Black Oyster, Dazzling Blue और Dill कलर में लॉन्च किया जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10 Pro+ स्मार्टफोन में मिलने वाली है ये चमकदार डिस्प्ले, स्पेक्स भी इंटरनेट पर आए सामने
जानकारी के लिए बताते चलें कि Dazzling Blue कलर मॉडल को रेन्डर में अलग अलग ऐंगल से देखा जा सकता है। इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप है। इसके अलावा इस फोन में एक हेडफोन जैक भी नजर आ रहा है। हालांकि, बेजल्स को देखते हैं तो यह अभी भी कुछ थिक हैं।
Motorola G56 को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि फोन को IP68 और IP69 पर लॉन्च किया जा सकता है, यह रेटिंग फोन को Water और Dust रेसिस्टेंट बना देती है। इसके अलावा फोन में बेहतरीन ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी होने वाला है। इस फोन में आपको एक 6.72-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में आपको डिस्प्ले पर 1000 निट्स की ब्राइटनेस मिलने वाली है। फोन में गोरिला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 4GB/8GB रैम के साथ साथ 128GB/256GB स्टॉरिज मिल सकती है।
Moto G56 के अन्य स्पेक्स की बात करें तो यह फोन एक 50MP का Sony LYT-600 सेन्सर से लैस होने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी होने वाला है। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है। हालांकि अगर G55 को देखते हैं तो इस फोन में एक 16MP का ही फ्रन्ट कैमरा देखने को मिलता है। इस फोन में Dolby Atmos के अलावा 5200mAh की बैटरी हो सकती है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।
Moto के इस फोन में Android 15 का सुपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा 4GB रैम वाले मॉडल में आपको 1 साल का OS और 3 साल के लिए Security Update मिलने वाला है। इसके अलावा 8GB मॉडल को देखा जाए तो इस फोन में 2 साल का OS और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिलने वाला है।
ऐसा माना जा रहा है कई Moto G56 स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में Moto G86 के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है। नए मोटो फोन में आपको एक नया डिजाइन और वायब्रेन्ट कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। यह मई-रेंज में एक दमदार फोन हो सकता है।