अगर आपका बजट 35,000 रुपये के आसपास है और आप एक दमदार स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, बाजार में अभी लॉन्च हुए Nothing Phone 4a के अलावा OnePlus के दमदार फोन OnePlus Nord 5 के बीच आपका उलझना स्वभावित लगता है। एक फोन 32,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर बाजार में अभी अभी एंट्री किया है और दूसरे फोन को कुछ समय पहले 33,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन्स की कीमत में भले ही 1000 रुपये के आसपास का ही फ़र्क हो लेकिन दोनों ही फोन्स के फीचर और स्पेक्स में काफी अंतर नजर आता है।
यहाँ हम दोनों ही फोन्स के बीच की सम्पूर्ण तुलना करने वाले हैं। जिसमें डिजाइन से लेकर बैटरी और डिस्प्ले से लेकर कैमरा के अलावा प्राइस की सम्पूर्ण डिटेल्स शामिल की जाने वाली हैं। आइए इस तुलना को देखते हैं तो इसके बाद तय करेंगे कि आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होने वाला है। हालांकि आपकी सहूलियत के लिए मैं हर एक फीचर की तुलना के बाद आपको यह भी बताने वाला हूँ कि इसमें कौन से फोन ने बाजी मारी है। इससे आपको यह समझने में आसानी हो जाने वाली है कि अगर आप किसी एक फीचर मात्र को देखकर एक फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस प्राइस रेंज में आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट हो सकता है।
Nothing Phone 4a vs OnePlus Nord 5 की तुलना करते हुए आइए सबसे पहले दोनों ही फोन्स के डिजाइन पर एक नजर डालते हैं। शुरुआत लेटेस्ट Nothing Phone यानि Nothing Phone 4a से करते हैं। इस फोन को देखते ही सबसे पहले आपके मन में एक सवाल खड़ा हो सकता है कि यह फोन बाकियों के मुकाबले एकदम अलग कैसे नजर आता है। असल में इसका डिजाइन ही ऐसा है। कंपनी की यही परंपरा रही है और इसी तरह के फोन्स कंपनी पेश करती आई है। इस फोन के डिजाइन को इसलिए भी खास कहा जा सकता है क्योंकि इसमें 63 मिनी-LED लाइट् इसके बैक पर लगी हैं, जिन्हें कंपनी Glyph Interface कहा जाता है। यह किस काम आती है, जो भी लॉग Nothing के फोन्स के बारे में कुछ भी जानते हैं, वो समझते हैं। फोन 8.6mm का है और इसका वजन 204.5 ग्राम के आसपास है। इसके अलावा इसमें Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी मिलती है।
वहीं अगर OnePlus Nord 5 के डिजाइन को देखा जाए तो यह आपको बाकी अन्य एंड्रॉयड फोन्स से मिलता जुलता ही फ़ील देता है, इसे देखकर आपको कैमरा और बाकी चीजों में अंतर जरूर नजर आएगा, लेकिन Nothing Phone वाला फ़ील आपको इसके साथ नहीं मिलता है। यह फोन एक नॉर्मल फोन जैसा ही लगता है। यह 8.1mm का है और इसका वजन 211 ग्राम है। हालांकि, इसमें IP65 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखने का जिम्मा अपने पर लिए हुए है। Nothing Phone में इसके उलट IP64 रेटिंग मिलती है।
Nothing Phone 4a vs OnePlus Nord 5 दोनों ही फोन्स में अलग अलग डिस्प्ले साइज़ देखने को मिलता है, और देखने में दोनों ही आपको अच्छी लग सकती हैं, लेकिन दोनों के बीच बड़ा अंतर है। असल में, Nothing Phone 4a में एक 6.78 इंच AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है, इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिलता है, जो आपको आँखों को स्क्रीन से होने वाली समस्या से बचाता है और आँखों की थकान को भी कम करने का दमखम रखता है।
दूसरी ओर, OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच का AMOLED है जो 144Hz पर चलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है, यह कम है लेकिन अगर आप इसे घर में ही इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाली है, लेकिन सूरज की तेज रोशनी में आपको डिस्प्ले नजर आने में समस्या हो सकती है। अगर इसकी 3840Hz PWM डिमिंग को देखते हैं तो यह बेहतरीन है और इसी कारण इस फोन को उन लोगों के लिए वरदान कहा जा सकता है, जो घंटों गेम खेलने में व्यस्त रहते हैं और रात को अंधेरे में भी ज्यादा फोन देखते हैं। ऐसा करने से भी भी आँखों को कम ही नुकसान होता है।
Nothing Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, यह चिपसेट आसानी से आपके रोजमर्रा के कामों को करने में सक्षम है, हालांकि, अगर आप इसके साथ हेवी गेमिंग करना चाहते हैं तो आपको इसके साथ छोटी मोटी दिक्कत आ सकती है। लेकिन अगर इस तुलना में OnePlus Nord 5 को देखा जाए तो यह पुराना जरूर है लेकिन इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो एक फ्लैगशिप-ग्रेड का प्रोसेसर है, इस प्राइस रेंज में अगर आप परफॉरमेंस ढूंढ रहे हैं तो आपको किसी भी फोन के बारे में न सोचकर OnePlus Nord 5 को खरीद लेना चाहिए।
सबसे पहले आइए Nothing Phone 4a के कैमरा स्पेक्स को देखते हैं इसके बाद इसकी तुलना OnePlus Nord 5 से करेंगे और फिर जानेंगे कि आखिर कैमरा के मामले में कौन सा फोन आगे निकलता है।
Nothing Phone 4a में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है, इसमें 50MP मेन कैमरा (OIS के साथ), 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम, OIS) और एक 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 32MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है, जो 30fps पर 4K वीडियो (Dolby Vision HDR) के साथ रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है। आइए अब OnePlus Nord 5 के कैमरा को देखते हैं।
OnePlus Nord 5 के कैमरा की चर्चा की जाए तो जानकारी के अनुसार इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। पहला कैमरा 50MP का है और इसके अलावा फोन में एक 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 50MP फ्रंट कैमरा (ऑटोफोकस के साथ) मिलता है जिसकी क्षमता यह है कि यह 60fps पर 4k वीडियो शूट कर सकता है। ऐसा यह अपने दोनों ही कैमरा के साथ कर सकता है, यानि फ्रन्ट और बैक।
OnePlus Nord 5 में 6800mAh की बैटरी मौजूद है, इस बड़ी बैटरी को देखकर आप खुश हो जाने वाले हैं। यह फोन अपकी परफॉरमेंस और अपनी बैटरी के लिए ही ज्यादा फेमस भी हुआ था। इसके अलावा Nothing Phone 4a की 5400mAh बैटरी मिलती है, दोनों के अंतर को आप देख ही सकते हैं। ऐसे में अब आप यह भी जानते हैं कि आपको किस फोन को केवल बैटरी को देखते हुए ही खरीदना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Poco C85x 5G का इंडिया लॉन्च अनाउन्स.. डिजाइन को लेकर सामने आई बड़ी डिटेल्स, देखें स्पेक्स और फीचर