Motorola ने आखिरकार अपने Moto G4 Plus फ़ोन के लिए Android 8.1 Oreo अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने बाकी फ़ोन्स की तरह एंड्राइड पाई का अपडेट न देकर ये अपडेट जारी किया है। कंपनी ने 2017 में ही इसे अपडेट देने का दवा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीँ दूसरी ओर जल्द ही कंपनी Moto Z3 Play के लिए भी Android Pie अपडेट जल्द ही ला सकती है।
इससे पहले ही यानी 2017 में Moto G4 और Moto G4 Plus के लिए कंपनी अपडेट जारी करने वाली थी वहीँ बाद में इस बात से पर्दा उठाया गया कि केवल Moto G4 Plus के लिए ही एंड्रॉयड ओरियो अपडेट जारी किया जाएगा। आपको बात दें कि पिछले साल यानी 2018 में कंपनी ने अपने 8 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने का प्लान किया था। इसमें Moto Z3 Play भी शामिल था। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट कोई पहले से प्लान की हुई योजना का हिस्सा नहीं था। इसके साथ ही इस अपडेट को लाने में कंपनी को 17 महीने का समय लगा।
इतना ही नहीं, हाल ही में Motorola ने Moto Z3 Play के लिए एंड्रॉयड पाई रिलीज नोट को पब्लिश किया है। आपको बता दें कि Moto Z3 Play को भारत में अभी लॉन्च नहीं किया है। इस फ़ोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट कब तक मिलेगा, इसका खुलासा अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाया है लेकिन कभी भी यह अपडेट रिलीज हो सकता है।
नोट से इस बात का खुलासा हुआ है कि अपडेट नए यूआई, वन-बटन नेविगेशन जेस्चर, अपडेट वॉल्यूम कंट्रोल, टेंपरेरी rotation key और स्क्रीनशॉट एडिटिंग फीचर्स के साथ आ सकता है।