इंडिया में जल्द एंट्री लेगा सस्ता Moto G31, लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, देखें डिटेल्स
मोटोरोला द्वारा जल्द ही भारत में Moto G31 को लॉन्च किया जा सकता है
कई रिपोर्ट्स और अफवाहों ने संकेत दिया है कि स्मार्टफोन को भारत में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा
अभी इसके लॉन्च के बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है
मोटोरोला द्वारा जल्द ही भारत में Moto G31 को लॉन्च किया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स और अफवाहों ने संकेत दिया है कि स्मार्टफोन को भारत में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी इसके लॉन्च के बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। Motorola ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में हाल ही में स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च की थी। कंपनी ने Moto G200, Moto G71, Moto G51 और Moto G31 लॉन्च किए। मोटोरोला ने जितने भी फोन लॉन्च किए हैं, उनमें से जल्द ही Moto G200, Moto g71, Moto G51 और Moto G31 को बाजार में उतारा जा सकता है।
क्या हो सकती है Moto G31 की इंडिया में कीमत
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मोटोरोला जल्द ही भारत में नवंबर के अंत तक Moto G31 लॉन्च करेगी। टिप्सटर योगेश बराड़ ने 91Mobiles को बताया है कि भारत में Moto G31 की कीमत सिंगल 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 13,499 रुपये होगी। स्मार्टफोन कंपनी फोन का कोई और वेरिएंट लॉन्च करेगी या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: BSNL का सबसे खास तोहफा: इन यूजर्स को 4 महीने तक नहीं होगी इंटरनेट की दिक्कत, मिलेगा फ्री डाटा
91Mobiles के अनुसार, मोटोरोला जल्द ही इस महीने भारत में Moto G31 लॉन्च करेगा। हालाँकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अभी तक, यह सामने आया है कि स्मार्टफोन नवंबर लॉन्च के लिए तैयार है, लेकिन यह दिसंबर के पहले सप्ताह में भी उपलब्ध हो सकता है यदि नवंबर लॉन्च नहीं होता है।
Moto G31 में कैसे होने वाले हैं स्पेसिफिकेशन्स और फीचर कैसे होंगे
Moto G31 में 6.4-इंच का AMOLED पैनल है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर पर काम करेगा जो 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ फोन में होने वाला है। इसे 64GB वेरिएंट के साथ भी लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करने वाला है।
यह इमेज काल्पनिक है!
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea महज़ Rs 200 से कम में दे रहा है ये सारे बेनिफिट्स, Jio-Airtel को दे रहा है मात
कैमरे आदि की बात करें तो आपको बात देते है कि Moto G31 में रियर पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें एक 48-मेगापिक्सेल प्राइमरी मौजूद है, इसके साथ-साथ 8-मेगापिक्सेल सेंसर और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो सेन्सर भी फोन में शामिल है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।