Motorola की ओर से इंडिया में उसके आगामी सस्ते मोबाइल फोन की लॉन्च डेट को लेकर एक टीज़र सामने आया है, आपको बता देते है कि इंडिया में Moto E7 Power को कब लॉन्च किया जाने वाला है, इसके बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आई है। अगर हम Moto E7 Power मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि यह मोबाइल फोन November 2020 में आये Moto E7 की ही पीढ़ी का एक निचला मॉडल होने वाला है। इसके अलावा आपको बता देते है कि Moto E7 Plus मोबाइल फोन को इंडिया में सितम्बर 2020 में लॉन्च किया गया था, और इस मोबाइल फोन की प्राइस Rs 9,499 थी। अब यहाँ कयास लगाए जा रहे है कि Moto E7 Power को और भी कम प्राइस में इंडिया में एक नए मोबाइल फोन की तरह लॉन्च किया जा सकता है।
Motorola की ओर से इस बारे में जानकारी सामने आ चुकी है क Moto E7 Power स्मार्टफोन को इंडिया में 19 फरवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा यह Flipkart पर इसके बाद जल्द ही सेल के लिए भी लाया जा सकता है। Moto E7 Power के लॉन्च से पहले ही कुछ स्पेक्स सामने आये हैं। आइये जानते है कि आखिर इसमें आपको क्या मिल सकता है।
https://twitter.com/motorolaindia/status/1361201522747432960?ref_src=twsrc%5Etfw
Moto E7 Power मोबाइल फोन की चर्चा करें या ऐसा भी कह सकते है कि Moto E7 Power मोबाइल फोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। इस फोन में आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है।
https://twitter.com/stufflistings/status/1360843413252239367?ref_src=twsrc%5Etfw
Moto E7 Power की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलने वाली है, जो आपको एक वाटरड्राप नौच के साथ मिलेगी, इसी में आपको एक सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है। फोन में आपको एक पॉलीकार्बोनेट बिल्ड भी मिल रहा है।
Moto E7 Power मोबाइल फोन में आपको एक MediaTek Helio G25 प्रोसेसर मिल रहा है, यह एक ओक्टा-कोर CPU है, इसके अलावा फोन में आपको Mali-G52 GPU भी मिल रहा है। फोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए आपको माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिल रहा है।
कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी होने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है। हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है। जो 10W की चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन को 19 फरवरी को इंडिया में Rs 10000 से कम कीमत में लाया जा सकता है।