केवल 7 हजार की कीमत वाला ये फोन कल होगा लॉन्च, देखें टॉप 4 फीचर

Updated on 07-Feb-2023
HIGHLIGHTS

Moto e13 8 फरवरी को लॉन्च होने की पुष्टि की जा चुकी है

फोन की चार मुख्य डिटेल्स सामने आई हैं

हैंडसेट 7 हजार से कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है

मोटोरोला ने 8 फरवरी को भारत में Moto e13 लॉन्च करने की पुष्टि की है। कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी शेयर की और मोटो ई13 के कुछ मुख्य स्पेक्स का भी खुलासा किया जैसे 4GB तक रैम, 64GB बिल्ट-इन मेमोरी, Unisoc T606 प्रोसेसर और एक 5000mAh बैटरी। स्मार्टफोन यूरोपीय बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यूरोपीय बाजार में लॉन्च हुए सेम वेरिएंट्स भारतीय बाजार में भी रोल आउट किए जाने की संभावना है।  

यह भी पढ़ें: OnePlus का धांसू टैबलेट कल हो रहा लॉन्च, जान लीजिए इसके 6 धुरंधर फीचर्स

Moto e13 की 4 मुख्य डिटेल्स (अनुमानित)

1. PRICE

https://twitter.com/Gadgetsdata/status/1621742520052097024?ref_src=twsrc%5Etfw

हाल ही के एक ऑनलाइन लीक में जल्द लॉन्च होने वाले Moto e13 की भारतीय अनुमानित कीमतों का खुलसा हुआ। Gadgetsdata का दावा है कि Moto e13 की कीमत ₹6,499 से ₹6,999 के बीच रखी जा सकती है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो, फोन 2GB और 4GB रैम वेरिएंट्स में ऑफर किया जाएगा। इस मोटोरोला फोन के लिए तीन कलर ऑप्शंस भी उपलब्ध होंगे जो कि ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लैक और क्रीमी व्हाइट हैं। 

यह भी पढ़ें: भारत सरकार का नया फैसला, बैन करेगी 134 बैटिंग और 94 लोन ऐप्स, देखें पीछे का कारण

2. DISPLAY

फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो, Moto E13 एक 6.5inch HD+ डिस्प्ले ऑफर कर सकता है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल होगा। 

3. PERFORMANCE

फोन एक ऑक्टाकोर Unisoc T606 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। यह 2GB और 4GB रैम ऑफर करेगा। यह एक 5000mAh बैटरी पर चलेगा जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। 

4. CAMERA

इस एंट्री-लेवल फोन में एक 13-मेगापिक्सल के सिंगल रियर कैमरा के साथ एक 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। 

मोटोरोला द्वारा ग्लोबल मार्केट के लिए मोटो-G सीरीज में 4 नए फोंस ऑफर करके किफायती सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए देखा गया है। नई पेशकशों में Moto G73 5G, Moto G53 5G, Moto G23 और Moto G13 शामिल हैं। ये चारों फोंस एंड्रॉइड 13 OS पर चलते हैं। 

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ते दामों में घर ले जाएं ये बेस्ट 6 ब्रांडेड फोंस, यहां मिल रही धमाका डील

जहां Moto G23 और Moto G13 बजट स्मार्टफोंस के तौर पर पेश किए गए हैं, वहीं Moto G73 5G और Moto G53 5G स्मार्टफोन कंपनी की ओर से मिड-रेंज पेशकशें हैं। 

 

https://twitter.com/motorolaindia/status/1622590281311985664?ref_src=twsrc%5Etfw

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :