Moto ने भारत में लॉन्च किया 1370 रुपये वाला फोन..खबियाँ देखकर दंग रह जाएंगे

HIGHLIGHTS

Moto की ओर से Moto A300 2026 फोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है।

Moto के इस मोबाइल फोन की कीमत 1370 रुपये मात्र है।

यहाँ आप इस फोन की खूबियाँ देख सकते हैं।

स्मार्टफोन्स के इस हाई-टेक दौर में भी एक मजबूत, भरोसेमंद और लंबी बैटरी बैकअप वाले सेकेंडरी फोन की जरूरत हमेशा बनी रहती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए लावा इंटरनेशनल (Lava International) ने इंडिया के मोबाइल बाजार में अपने नए और बेहद ही किफायती फीचर फोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी Moto A300 2026 के तौर पर लेकर आई है। इसे खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कॉलिंग, मैसेजिंग और जरूरी बातचीत के लिए एक कॉम्पैक्ट, हल्का और टिकाऊ हैंडसेट खरीदना चाहते हैं। इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी आक्रामक कीमत तो है ही है, इसके अलावा 2 साल का रिप्लेसमेंट अस्योरेंस भी है।

केवल 1370 रुपये है कीमत

कीमत और सेल डिटेल्स को देखा जाए तो इस समय इंटरनेट पर जरूरी जानकारी आ चुकी है। moto A300 2026 को महज 1,370 रुपये के सुपर-अफोर्डेबल प्राइस पर लॉन्च किया गया है। कलर ऑप्शन देखें जाए तो यह ब्लैक (Black) और पर्पल (Purple) कलर में खरीदा जा सकेगा। सेल को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि कंपनी इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से सेल करने वाली है। ग्राहक इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और लावा के रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Swiggy Instamart, Zepto और Blinkit से भी मिनटों में ऑर्डर कर सकते हैं।

स्पेक्स और फीचर आदि की सम्पूर्ण डिटेल्स

हार्डवेयर और डिजाइन आदि को देखा जाए तो पता चलता है कि moto A300 2026 में 2.0-इंच की ब्राइट स्क्रीन दी गई है। फोन का एर्गोनॉमिक और पॉकेट-फ्रेंडली डिजाइन इसे हाथ में पकड़ने और जेब में रखने में बेहद आरामदायक बनाता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें भरोसेमंद MTK 6261M प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के नेविगेशन और कॉलिंग को लैग-फ्री रखता है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम (Dual SIM) का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूज़र्स एक साथ दो अलग-अलग मोबाइल नंबर्स को एक्टिव रख सकते हैं।

कैसी है बैटरी लाइफ?

बैटरी और कनेक्टिविटी को देखा जाए तो फोन आधुनिक जरूरतों को पूरा करता है। इसमें 1,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर दावा है कि यह सामान्य कॉलिंग यूसेज में कई दिनों का स्टैंडबाय बैकअप देती है, यानी बार-बार चार्जर ढूंढने की झंझट पूरी तरह खत्म हो जाने वाला है, अगर आप इस फोन को खरीदते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस सस्ते फोन में भी चार्जिंग के लिए आधुनिक USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जिसका मतलब है कि आपको इसके लिए अलग से कोई पुराना पिन वाला चार्जर साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अन्य दमदार और स्मार्ट फीचर

ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग: जरूरी बातचीत को बिना किसी थर्ड-पार्टी झंझट के अपने आप रिकॉर्ड करने की सुविधा इस फोन में आपको मिलती है।

वायरलेस एफएम रेडियो: बिना ईयरफोन लगाए सीधे लाउडस्पीकर पर खबरें और गाने सुनने का ऑप्शन भी आपको मिल जाता है।

एक्सपेंडेबल स्टोरेज: माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे आप ढेर सारे गाने और ऑडियो फाइल्स सेव कर सकते हैं।

इंस्टेंट टॉर्च और ब्लूटूथ: अंधेरे में रोशनी के लिए एक क्लिक पर जलने वाली ब्राइट टॉर्च और वायरलेस फाइल शेयरिंग के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है।

कैमरा: बेसिक इमेज आदि के लिए और जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्लिक करने के लिए रियर पैनल पर एक कैमरा भी दिया गया है।

मात्र 1,370 रुपये की कीमत, आधुनिक Type-C पोर्ट और 2 साल के सीधे रिप्लेसमेंट वादे के साथ moto A300 2026 उन सभी के लिए एक पैसा-वसूल ऑप्शन है जो अपने प्राइमरी स्मार्टफोन के साथ एक रफ-एंड-टफ कॉलिंग बैकअप डिवाइस रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 Pro vs Vivo T5 vs Motorola Edge 70 Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :