WhatsApp Chat में ‘Hello’ लिखने से मिल जाएगी PF की पूरी जानकारी? खास है EPFO की ये WhatsApp वाली सेवा

HIGHLIGHTS

EPFO ने WhastApp के साथ मिलकर एक नई धांसू सेवा शुरू की है।

अब ग्राहक WhatsApp पर 'हैलो' मात्र लिखकर PF से जुड़ी सभी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

देखें आपको किस तरह से इस सेवा का लाभ मिलने वाला है, आपको करना क्या है?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों खाताधारकों और पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल सेवाओं को और अधिक आसान व सुलभ बनाने की दिशा में एक नया और सबसे अनोखा कदम उठाया है। नए कदम के उठाने के बाद अब PF से जुड़े किसी भी काम को बड़ी ही आसानी से किया जा सकता ही, जैसे पीएफ नियमों में बदलाव, ब्याज दरों की डिटेल्स, क्लेम स्टेटस और पेंशन से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों अब आपको चुटकियों में अपने फोन पर ही एक क्लिक में मिल जाने वाले हैं। असल में, ईपीएफओ ने आधिकारिक तौर पर अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल (Official WhatsApp Channel) लॉन्च कर दिया है। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट और वीडियो जारी कर सभी अकाउंट होल्डर्स को इसकी डिटेल्स दी हैं। आइए जानते हैं कि यह चैनल आपको कहाँ और कैसे मिलने वाला है और आपको कैसे इसपर PF से जुड़ी सभी डिटेल्स मिलने वाली हैं।

EPFO की ओर से जारी किया गया अपडेट

ईपीएफओ ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि, “ईपीएफओ अब व्हाट्सएप पर भी मौजूद है! महत्वपूर्ण अपडेट्स और उपयोगी जानकारियां सीधे पाने के लिए हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल के साथ जुड़ा जा सकता है।” इस पहल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल रीच का दायरा बढ़ाना है, ताकि देश के किसी भी कोने में बैठा वेतनभोगी कर्मचारी या रिटायर्ड पेंशनर सीधे अपने फोन पर प्रामाणिक और आधिकारिक सूचनाएं रियल-टाइम में पा सके। फर्जी मैसेज और भ्रामक जानकारियों से बचने के लिए यह चैनल ईपीएफओ की ओर से एक सिंगल, वेरिफाइड और डायरेक्ट कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म साबित होने वाला है।

EPFO के आधिकारिक WhatsApp चैनल से कैसे जुड़ें?

अगर आप अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के चैनल के माध्यम से PF से जुड़ी सभी डिटेल्स को चुटकियों में प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कुछ बेहद ही आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

डायरेक्ट लिंक से जुड़ा जा सकता है

ईपीएफओ द्वारा शेयर किए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे व्हाट्सएप इंटरफेस पर पहुंच जाएंगे। यदि आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आपको सीधे व्हाट्सएप ऐप के Updates टैब में चैनल पेज पर ले जाएगा, जहां बस Follow बटन दबाते ही आप इसके मेम्बर बन सकते हैं। कंप्यूटर या लैपटॉप पर यह वेब व्हाट्सएप के जरिए नई विंडो में जाकर भी ऐसा किया जा सकता है।

QR कोड स्कैन किया जा सकता है

ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक डेडिकेटेड क्यूआर कोड (QR Code) दिया गया है। अपने स्मार्टफोन कैमरे या व्हाट्सएप स्कैनर से इस कोड को स्कैन करके भी आप सीधे आधिकारिक चैनल से जुड़ सकते हैं।

चैनल फॉलो करने के बाद यूज़र्स को पीएफ बैलेंस चेक करने के आसान तरीके, ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट से जुड़े नए सर्कुलर, ई-नॉमिनेशन और पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने से जुड़े ताजा दिशा-निर्देश सीधे चैट सूची में मिलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: UPI यूज़र्स की बल्ले-बल्ले! सरकार ने जारी किया आदेश, 2000 रुपये तक की पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :