टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, Xiaomi जनवरी 2021 में अपने फ्लैगशिप Mi 11 और Mi 11 Pro को लॉन्च कर सकता है। ये फोंस Mi 10-series की जगह लेंगे जिन्हें इस साल फरवरी में पेश किया गया था। Mi 11 लाइन-अप को फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।
Mi 11 और 11 Pro को पंच-होल डिज़ाइन दिया जाएगा और यह स्लिम बेज़ेल्स और मेटल ग्लास बॉडी के साथ आएगा। फोन के बैक पर चार कैमरा मिल सकते हैं।
उम्मीद है कि दोनों फोंस में 6.7 इंच की QHD+ AMOLED स्क्रीन मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 1440×2960 पिक्सल होगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले होगी जिसे इंटीग्रटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर के साथ लाया जाएगा।
Mi 11 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 108MP का प्राइमरी सेन्सर, एक अल्ट्रा-वाइड शूटर और एक टेलीफोटो लेंस मिलेगा। Mi 11 Pro में क्वाड रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा जिसमें 50MP का प्राइमरी सेन्सर, 48MP या 12MP का टेलीफोटो लेंस, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ लेंस मिलेगा। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Mi 11 और 11 Pro ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 875 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। दोनों फोंस एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI पर काम करेगा और फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जिसे फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनैक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, ब्लुटूथ, GPS, NFC, 5G, और टाइप-C पोर्ट मिलेगा।
अभी तक Mi 11 सीरीज़ की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, स्पेक्स और फीचर्स देखते हुए कहा जा सकता है कि देवके की कीमत लगभग Rs 50,000 से शुरू होगी।