देसी कंपनी का सस्ता फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी से लैस, पानी-धूल से भी नहीं होगा खराब, जानें फीचर्स और कीमत

देसी कंपनी का सस्ता फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी से लैस, पानी-धूल से भी नहीं होगा खराब, जानें फीचर्स और कीमत

घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने भारत में एक और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Lava Yuva Star 3 को 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है. बजट सेगमेंट में उतारा गया यह फोन Redmi, Realme और Infinix जैसे ब्रांड्स को टक्कर देगा. ऐसे समय में जब कई चीनी कंपनियों ने अपने फोन की कीमतें बढ़ाई हैं, Lava ने इसे कम दाम में लॉन्च किया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Lava Yuva Star 3 की कीमत और उपलब्धता

Lava Yuva Star 3 की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन Indus Black और Siachen White दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. कंपनी के अनुसार, इसकी बिक्री मार्च से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी. कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ एक साल की फ्री होम सर्विस भी दे रही है, जिससे यूजर्स को सर्विस सेंटर जाने की परेशानी कम होगी.

Lava Yuva Star 3 के टॉप फीचर्स

डिस्प्ले, डिजाइन और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है. फोन को IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है, जिससे यह हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है.

कंपनी ने इसे खासतौर पर युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. यह स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए उपयोगी माना जा रहा है, जिन्हें ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल और सामान्य स्मार्टफोन उपयोग की जरूरत होती है.

परफॉर्मेंस

Lava Yuva Star 3 में Unisoc SC9863A ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 4GB फिजिकल रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है. इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. यह डुअल सिम सपोर्ट करता है और WiFi तथा Bluetooth जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं भी देता है.

बैटरी, कैमरा और सॉफ्टवेयर

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 Go पर चलता है, जो हल्के और बजट डिवाइस के लिए अनुकूलित वर्जन है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Lava Yuva Star 3 में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर भी शामिल किए गए हैं. कुल मिलाकर Lava Yuva Star 3 बजट सेगमेंट में उन यूजर्स के लिए एक विकल्प बन सकता है जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और बेसिक फीचर्स चाहते हैं.

Lava Yuva Star 3 के अल्टरनेटिव

Lava Yuva Star 3 की कीमत 8000 रुपये से कम है. इस कीमत पर इसका मुकाबला Samsung और बाकी चीनी ब्रांड से भी होगा. आपको बता दें कि अल्टरनेटिव के तौर पर आप Samsung Galaxy A07, POCO C71, Ai+ Pulse या Realme C61 खरीद सकते हैं. लेकिन, नए लॉन्च होने की वजह से आपको देसी कंपनी में ज्यादा फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. हालांकि, अगर ब्रांड आपकी प्रॉयोरिटी है तो Samsung Galaxy A07 के साथ जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo