लावा ने भारतीय बाजार में एक नया बजट फोन लावा एक्स2 लॉन्च कर दिया है। यह ब्रांड की ओर से एक ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन है, यानि इसे आप मात्र ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं। यह फोन 6.5-इंच HD + IPS स्क्रीन के साथ वाटरड्रॉप नॉच, 5000mAh पावर सोर्स यानि बैटरी से लैस है, इतना ही नहीं इस फोन में मीडियाटेक ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, स्मार्टफोन में बैक पर एक 8MP डुअल AI कैमरा अरेंजमेंट मौजूद है, हालांकि फोन में आपको एक फिंगरप्रिंट रीडर भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp ने जनवरी में 18.58 लाख भारतीय अकाउंट को किया बैन, जानें क्या रही वजह
Lava X2 के बैक पर आपको एक धारीदार डिज़ाइन मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको फ्रन्ट पर एक वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले का सपोर्ट देखने को मिलेगा। फोन में आपको एक एचडी + रिज़ॉल्यूशन वाली 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले मिल रही है। के टॉप पर आपको एक कटआउट नजर आने वाला है, जहां आपको फोन का 5MP का सेल्फी क्लिकर देखने को मिलने वाला है।
बैक कैमरा यदि की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन में आपको एक 8MP का प्राइमेरी कमेरा मिल रहा है, इतना ही नहीं, फोन में आपको एक अन्य सेन्सर भी मिल रहा है, जिसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी कहा जा रहा है कि यह कैमरा सेटअप AI सपोर्ट के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro+ 5G के भारतीय लॉन्च और कीमत की मिली जानकारी
एक और बात जो ब्रांड ने नहीं बताई है वह है कि असल में फोन में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि यह जरूर सामने आ रहा है कि फोन में आपको एक मीडियाटेक ऑक्टा-कोर चिप मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
फोन में USB-C चार्जिंग पोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्प आदि में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल 4जी सिम सपोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ओटीजी सपोर्ट हैं।
लावा एक्स2 की प्री-बुकिंग अमेज़न इंडिया पर की जा सकती है इसकी शुरुआती कीमत 6,599 रुपये है, हालांकि इस प्राइस में आप इस फोन को मात्र 11 मार्च तक ही ले सकते हैं, यानि इसी दिन यह प्राइस एंड हो जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि फोन की असल कीमत 6,999 रुपये है, इसी कीमत में आप इसे 11 मार्च के बाद खरीद सकते हैं। डिवाइस की सेल लावा ई-स्टोर के जरिए भी होगी।
यह भी पढ़ें: BSNL ने दे दिया झटका! इस सस्ते प्लान (Plan) में कर दिया ये बदलाव, देखें अब क्या मिल रहा इस Recharge में