8 हजार से कम में आया देसी कंपनी का बजट फोन, 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस, जान लीजिए सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
Lava Bold N2 Pro बजट में 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ
7,999 रुपये में 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है
यह फोन बेसिक यूजर्स के लिए सही विकल्प है
बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह कम कीमत में बड़े डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और डिसेंट कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है. Lava Bold N2 Pro उन यूजर्स को टारगेट करता है जो 8000 रुपये से कम बजट में एक सिंपल लेकिन भरोसेमंद फोन चाहते हैं.
SurveyLava Bold N2 Pro: कीमत और उपलब्धता
Lava Bold N2 Pro स्मार्टफोन भारत में 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन Aurora Gold और Eclipse Grey में पेश किया है. फोन की बिक्री 6 अप्रैल से दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी. इस कीमत पर यह डिवाइस एंट्री-लेवल सेगमेंट में सीधा मुकाबला करता है, जहां यूजर्स बेसिक परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं.
Lava Bold N2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Lava Bold N2 Pro में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है, यानी यह हल्के पानी के छींटों और धूल से सुरक्षित रहेगा. डिजाइन सिंपल है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल इसे थोड़ा प्रीमियम लुक देने की कोशिश करता है.
इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर इंटरनल मेमोरी की मदद से फोन के रैम को वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है. यह डिवाइस Android 15 पर चलता है और कंपनी ने एक बड़ा अपडेट (Android 16) और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है. जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो एक दिन का आराम से बैकअप दे सकती है. साथ में 18W चार्जिंग सपोर्ट और USB Type-C पोर्ट दिया गया है.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile