देसी कंपनी ने फिर किया धमाका! सस्ता फोन Lava Bold N2 Lite भारत में लॉन्च, AI डुअल कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत
Lava Bold N2 Lite 7,399 रुपये में लॉन्च
फोन में 5000mAh बैटरी और 6.75 इंच डिस्प्ले
बेसिक यूजर्स के लिए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन
Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च कर दिया है. Lava Bold N2 Lite कम कीमत में बेसिक फीचर्स देने पर फोकस करता है. देसी कंपनी का यह नया डिवाइस Lava Bold N2 Lite पहले से मौजूद Bold N2 सीरीज को और मजबूत करता है. आपको बता दें कि इस सीरीज में Lava Bold N2 Pro और स्टैंडर्ड Bold N2 मॉडल शामिल हैं.
SurveyLava Bold N2 Lite उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम बजट में बड़ा डिस्प्ले, ठीक-ठाक बैटरी और डेली यूज़ के लिए जरूरी फीचर्स चाहते हैं. आइए आपको बिना किसी देरी के इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.
Lava Bold N2 Lite की कीमत और उपलब्धता
भारत में Lava Bold N2 Lite की कीमत 7,399 रुपये रखी गई है. कंपनी इस पर 400 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत और कम हो जाती है. इसके अलावा, अगर कोई यूजर एक साथ दो यूनिट खरीदता है तो 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा. यह स्मार्टफोन 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी इसे Kolar Gold और Nilgiri Blue कलर ऑप्शन में लेकर आई है.
Lava Bold N2 Lite के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर Unisoc 9863A प्रोसेसर मिलता है, जो एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है. इसके साथ 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है. जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. यह सेटअप बेसिक फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है, लेकिन हाई-एंड कैमरा एक्सपीरियंस की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है. हालांकि, इसमें सिर्फ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
अन्य फीचर्स
यह फोन Android 15 Go Edition पर चलता है, जो लो-एंड हार्डवेयर के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile