आईटेल ने भारत में अपना Tough (it 4520) लॉन्च कर दिया है। यह फ़ोन कंपनी की INNO सीरीज़ का ही एक पार्ट है, इसी के साथ इस फ़ोन में आपको 2-मीटर ड्राप प्रोटेक्शन, धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग्स, एक शॉक-प्रूफ़ सिलिकॉन केस और USB-C चार्जिंग मिलती है। इसी के साथ इस फ़ोन में आपको Agri Button, किंग वॉइस, एक सुपर साऊंड बॉक्स और एक डूअल-लैम्प टॉर्च भी मिलती है। आइए इसकी कीमत और स्पेक्स देखते हैं।
Itel Tough रग्ड फीचर फोन को भारत में 1,499 रुपये की कीमत लॉन्च किया गया है। इस फीचर फ़ोन की उपलब्धता सिर्फ ऑफलाइन स्टोर्स तक ही सीमित है। यह फ़ोन मॉडल नंबर 4520 के तहत एक Rugged फीचर फ़ोन के तौर पर लिस्टेड है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह फ़ोन किसानों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए बहुत ही किफायती और उपयोगी है।
Itel Tough में आपको 2-मीटर ड्राप प्रोटेक्शन के साथ धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिलती है। इसी के साथ फ़ोन के प्रोटेक्शन को ध्यान में रखते हुए इस फ़ोन में एक शॉक-प्रूफ़ सिलिकॉन केस भी दिया गया है, जिससे फ़ोन धोखे से गिर जाने पर या हाथ से छूट जाने पर टूटेगा नहीं और सुरक्षित रहेगा।
इतना ही नहीं इस फ़ोन में लो-लाइट कंडीशंस में बेहतर रोशनी देने वाली एक ड्यूल लैम्प टॉर्च भी दी गई है। कंपनी का यह कहना है कि यह किसानों के लिए उपयोगी होगा जिन्हें पावर कट के दौरान बाहर काम करना पड़ता है, और खेतों की देख रेख करनी पड़ती है। इतना ही नहीं इस फ़ोन में एक Agri Button भी दिया गया है जिसको दबाने से गवर्मेंट हेल्पलाइन के ज़रिये एग्रीकल्चर इनपुट्स के बारे में जाना जा सकता है। यह फीचर गांवों में रहने वाले किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी देने के लिए दिया गया है।
यह फीचर फ़ोन किंग वॉइस के साथ आता है जो छोटे मेसेजेस, मेन्यू और हिंदी इंग्लिश में होने वाले फ़ोन कॉल्स को ब्रॉडकास्ट करता है। इतना ही नहीं, इस फ़ोन में एक सुपर साउंडबॉक्स भी है जिससे फ़ोन की साउंड क्वालिटी और भी ज़्यादा दमदार हो जाती है, इस साउंडबॉक्स वाले फीचर के ज़रिये आप आसानी से शोर-गुल के माहौल में अपने फ़ोन पर बात कर सकते हैं।
यह फ़ोन मेन्युफेक्चरिंग डिफेक्ट्स के लिए 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है। कहा जा रहा है कि इस फ़ोन के 1.3 लाख के रिटेल आउटलेट्स हैं और 1000 से भी ज़्यादा सर्विस सेंटर्स भारत में मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Poco X8 Power vs Realme P4s: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना