iQOO की ओर से इंडिया के बाजार में अपने एक नए बेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी के लिए कंपनी ने इस आगामी iQOO फोन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ लीक और रुमर्स की ओर से जानकारी मिल रही है कि इस फोन एको iQOO इंडिया के बाजार में iQOO 16 के तौर पर लॉन्च कर सकता है। अब अगर रुमर्स आदि को सच मान लिया जाए तो iQOO के आगामी बेस्ट स्मार्टफोन में एक AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, इस फोन को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 Elite 6 Pro प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है, जो इस समय का सबसे ताकतवर प्रोसेसर होगा। इतना ही नहीं, iQOO अपने इस फोन को एक ट्रिपल कैमरा सेटअप पर लॉन्च करने वाला है। इस डिवाइस को लेकर ऐसा भी माना जा रहा है कि इसमें एक बड़ी बैटरी को भी जगह मिल सकती है। फोन को एंड्रॉयड 17 पर पेश कर सकती है। आइए अब यह भी अंत में जान लेते हैं कि आखिर iQOO 16 में ग्राहकों के लिए और क्या नया हो सकता है।
अगर हम एक जाने माने टिप्स्टर यानि Debayan Roy को देखते हैं तो उनके अनुसार, आगामी iQOO 16 को कंपनी एक 6.85-इंच की Flat AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकता है, इसके अलावा इसमें 2K रेजोल्यूशन भी होने वाली है। इतना ही नहीं, इस डिस्प्ले पर ग्राहकों को 165Hz रिफ्रेश रेट भी मिलेगा। ऐसी भी जानकारी इंटरनेट पर चर्चा में है कि यह फोन काफी थिन हो सकता है। अब देखना होगा कि आखिर यह कितना पतला होता है।
इस iQOO के आगामी फोन को लेकर ज्यादा चर्चा की जाए तो इसके प्रोसेसर के बारे में भी चर्चा कर लेनी चाहिए। इस फोन को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 Elite 6 Pro प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है, जो अभी तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर होने वाला है। इतना ही नहीं, iQOO के आगामी फोन में कंपनी 16GB तक की रैम के साथ 512GB स्टॉरिज दे सकती है।
लीक आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि iQOO 16 में आपको एक 8500mAh की बैटरी मिल सकती है। यह बैटरी 100W की Wired Charging क्षमता से लैस होने वाली है। इस फोन में कंपनी वायरलेस चार्जिंग भी दे सकती है। हालांकि, अभी तक के लिए इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर सॉफ्टवेयर आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि फोन को OriginOS 7 पर आधारित एंड्रॉयड 17 का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इसमें IP69 के साथ साथ IP68 का सपोर्ट भी मिलने वाला है। इतना ही नहीं, इस फोन में एक 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिल सकता है।
अगर कैमरा के बारे में चर्चा करें तो ऐसा कहा जा सकता है कि iQOO अपने इस आगामी और बेस्ट स्मार्टफोन को एक ट्रिपल कैमरा सेटअप पर लॉन्च कर सकती है। इसमें एक 50MP का मेन कैमरा होगा। एक कैमरा के तौर पर कंपनी ने इसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल किया है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलने वाला है। इस फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी हो सकता है।
iQOO 15
अभी के लिए आधिकारिक तौर पर iQOO 16 के लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इस मिड-रेंज फोन को इंडिया के बाजार में नवंबर 2026 या दिसम्बर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि इंडिया के बाजार में यह फोन 74,990 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, हो सकता है कि फोन पर कुछ बैंक ऑफर और कार्ड ऑफर भी मिल जाए, अभी के लिए इसकी कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये महंगा हुआ Oppo का 7025mAh बैटरी वाला लेटेस्ट फोन.. नई कीमत जानकर ग्राहकों के उड़ जाएंगे होश