इंडिया में लॉन्च हुए iQOO 9 सीरीज के धाकड़ फोन, यहाँ देखें कीमत और खूबियाँ
iQOO 9 9 Pro स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 gen 1 प्रोसेसर के अलावा 50MP गिम्बल stabilization कैमरा मिल रहा है, इतना ही नहीं फोन में 120W की चार्जिंग मिल रही है
iQOO 9 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर दिया गया है
iQOO 9 SE में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल रहा है
iQOO 9 लाइनअप आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इन तीनों फोंस में यानि iQOO 9, iQOO 9 Pro, और iQOO 9 SE कई धांसू फीचर मिल रहे हैं। iQOO 9 Pro, स्नैपड्रैगन 8 Gen 1, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 2K E5 AMOLED स्क्रीन और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है। हालांकि अन्य दो अपने हार्डवेयर को देखते हुए इससे पीछे भी नहीं कहे जा सकते हैं।
Surveyयह भी पढ़ें: OnePlus TV Y1S, Y1S Edge की सेल शुरू, कम कीमत में पावर-पैक्ड हैं फीचर
iQOO 9 series की इंडिया में कीमत और उपलब्धता
iQOO 9 Pro 5G के लिए प्री-ऑर्डर 23 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें ICICI बैंक की ओर से 6000 रुपये तक की छूट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन आपको दिए जाने वाले हैं।
यहाँ आप इस फोन की कीमत को देख सकते हैं:
12+256GB – ₹69,990
8+256GB – ₹64,990
iQOO 9 के लिए भी प्री-ऑर्डर 23 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक की ओर से ₹4000 तक की छूट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर रेड हार्ट इमोजी भेजना पड़ सकता है इस हद तक भारी, कई सालों की जेल और लाखों का जुर्माना भी
यहाँ आप इस फोन की कीमत को देख सकते हैं:
12+256GB = ₹46,990
8+128GB = ₹42,990
iQOO 9 SE के लिए प्री-ऑर्डर 2 मार्च से शुरू होगा, जिसमें ICICI बैंक की ओर से 3000 रुपये तक की छूट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI विकल्प मिलने वाले हैं।
यहाँ आप इस फोन की कीमत को देख सकते हैं:
8+128GB = ₹33,990
12+256GB = ₹37,990
फोन को आप Amazon.in से खरीद सकते हैं। लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत, मौजूदा iQOO ग्राहक ₹10,000 तक की अतिरिक्त अपग्रेड छूट का लाभ उठा सकते हैं। इनके अलावा, iQOO 50W वायरलेस चार्जर ₹4,499 में उपलब्ध है और iQOO गेमपैड ₹2,999 में उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio ने किया कमाल, इन स्मार्टफोंस पर किया देसी 5G ट्रायल, बुलेट ट्रेन की स्पीड में मिलेगा इंटरनेट
iQOO 9 Series के स्पेक्स और फीचर
iQOO 9 Pro के फ्रन्ट पर 6.78-इंच E5 LTPO 2 sAMOLED 2K रेजोल्यूशन डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, डॉल्बी विजन, 10-बिट कलर्स और 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मौजूद है। फ्रंट कैमरा 16MP सेंसर है और पीछे की तरफ, आपके पास 50MP (Gimbal OIS)+50MP (150° अल्ट्रावाइड)+16MP (2.5x ऑप्टिकल जूम) ट्रिपल कैमरा है।
आपको एक अल्ट्रासोनिक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है जो आपको एंड्रॉइड 12 आधारित फनटच ओएस 12 में अनलॉक करता है। यह एलपीडीडीआर 5 रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में आपको एक 4700mAh की बैटरी मिल रही है, जो 120W वायर्ड एडॉप्टर या 50W वायरलेस सॉल्यूशन द्वारा चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 2GB डेटा के साथ आने वाले धांसू प्लांस, देखें क्या है कीमत और कैसे हैं बेनेफिट
यहाँ इस चार्ट में आप iQOO 9 और iQOO 9 SE के स्पेक्स को देख सकते हैं:
| Model | iQOO 9 | iQOO 9 SE |
| Display | 6.56-inch FHD+ 10-bit 120Hz AMOLED panel | 6.62-inch FHD+ 120Hz AMOLED |
| Main Cameras | 48MP (Gimbal)+ 13MP (120° ultrawide)+ 13MP (2x optical zoom) | 48MP (OIS)+ 13MP (120° ultrawide)+ mono camera |
| Processor | Snapdragon 888+ | Snapdragon 888 |
| Battery | 4350mAh + 120W charging | 4500mAh + 65W charging |
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
