iQOO का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 पिछले कुछ हफ्तों से लगातार चर्चा में बना हुआ है. पहले माना जा रहा था कि यह फोन चीन में लॉन्च होने के बाद भारत भी आएगा, लेकिन अब एक नई रिपोर्ट ने भारतीय ग्राहकों की उम्मीदों को झटका दिया है.
लीक्स के मुताबिक, iQOO 16 इस साल भारत में लॉन्च नहीं होगा. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेमोरी चिप्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण कंपनी ने अपनी रणनीति बदल दी है और फिलहाल इस फ्लैगशिप फोन को भारतीय बाजार में लाने का फैसला टाल दिया है.
रिपोर्ट के अनुसार, अगर iQOO 16 भारत में लॉन्च होता, तो इसकी कीमत 85,000 रुपये से ज्यादा हो सकती थी. इतनी ऊंची कीमत पर कंपनी के लिए इस फोन को प्रतिस्पर्धी बनाना मुश्किल माना जा रहा है.
We may not see iQOO 16 launch in India..
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) July 4, 2026
With current memory rates, iQOO 16 will cross Rs 85k
iQOO has only 1 budget Z series phone for this year, all other products have been scrapped..
पिछले साल लॉन्च हुए iQOO 15 की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये थी. इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई थी. हालांकि मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते अब इसी फोन की कीमत बढ़कर 76,999 रुपये और 83,999 रुपये तक पहुंच चुकी है.
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि iQOO ने भारत के लिए अपने कई आगामी स्मार्टफोन लॉन्च फिलहाल रोक दिए हैं. कंपनी के पास इस साल सिर्फ Z सीरीज का एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बची है, जबकि बाकी डिवाइस फिलहाल भारतीय बाजार के लिए स्थगित कर दिए गए हैं.
इससे पहले भी ऐसी जानकारी सामने आई थी कि iQOO अपनी लोकप्रिय Neo सीरीज के लॉन्च शेड्यूल में बदलाव करने की तैयारी कर रही है. बढ़ती कंपोनेंट लागत और स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफे के चलते कंपनी अब अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को सीमित और ज्यादा स्पष्ट बनाने पर फोकस कर रही है.
बताया जा रहा है कि कंपनी अब हाई-परफॉर्मेंस फ्लैगशिप डिवाइस पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है, ताकि अलग-अलग यूजर सेगमेंट के लिए बेहतर वैल्यू ऑफर की जा सके.
हालांकि बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में iQOO की तैयारियां जारी हैं. हाल ही में iQOO इंडिया के CEO निपुण मर्या ने एक नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का संकेत दिया था. माना जा रहा है कि यह iQOO Z11 हो सकता है, जिसे जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है. अगर रिपोर्ट सही साबित होती है, तो इस साल भारतीय यूजर्स को iQOO 16 का इंतजार और लंबा करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान