iQOO ने फिर दिया झटका! ये स्मार्टफोन्स कर दिए और महंगे, कुल 9000 रुपये तक की बढ़त
अपने पिछले प्राइस चेंज के फैसले के 2 हफ्ते से भी कम समय में iQOO ने अपने सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स के दाम भारत में एक बार फिर बढ़ा दिए हैं. इस प्राइस चेंज की वजह से अब iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10, सारे ही स्मार्टफोन्स एक बढ़े हुए दाम पर मिलेंगे. इनके दाम में लगभग 2000 रुपये और जुड़ गए हैं. iQOO के स्मार्टफोन्स के दामों में यह बदलाव एक ऐसे समय पर आया है जहां बहुत सी स्मार्टफोन कंपनीयों को ना चाहते हुए भी अपने स्मार्टफोन्स के प्राइस बढ़ाने पड़ रहे हैं. कुछ ही समय पहले Apple के CEO Tim Cook ने भी कहा था की Apple के स्मार्टफोन्स और अन्य उपकरणों के दाम भी मेमोरी क्राइसिस के चलते बढ़ सकते हैं.
SurveyiQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 का नया प्राइस

iQOO के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 74,999 रुपये से 76,999 रुपये हो गया है और इसके साथ ही इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का भारत में दाम 81,999 रुपये से बढ़ कर 83,999 रुपये हो गया है. अकेले iQOO 15 में ही करीब 3000 रुपये तक दाम बढ़ गया है.

iQOO 15R के भी नए और पुराने दाम में बहुत अंतर आ गया है, जहां इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले 47,999 रुपये का आता था वहीं अब वह 49,999 रुपये का आएगा. इसके साथ ही इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले 52,999 रुपये का था लेकिन अब वह 54,999 रुपये का है. इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी 59,999 रुपये के दाम से बढ़ कर अब 61,999 रुपये का हो गया है. अगर देखा जाए तो इसके असल दाम से अब यह स्मार्टफोन 5000 रुपये से 9000 रुपये और महंगा आ रहा है.

iQOO Neo 10 के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट 39,999 रुपये और 44,999 रुपये के मिलते थे, वहीं अब वो स्मार्टफोन्स 41,999 रुपये और 46,999 रुपये के मिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: OPPO ने दिया तगड़ा झटका! एक साथ महंगे हो कई मिड-रेंज स्मार्टफोन के दाम, जानिए अब कितना करना पड़ेगा खर्च
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
