भूल जाओगे पुराने सभी iPhone? iPhone 17 Pro Max का इंडिया, दुबई, यूएसए का प्राइस हिलाने वाला है बाजार, फीचर देखकर भी चकरा जाएगा सिर
iPhone 17 Pro Max का लॉन्च अभी करीब नहीं है, लेकिन इसे लेकर जानकारी सामने आ रही है।
iPhone 17 Pro Max का इंडिया प्राइस, दुबई और USA का प्राइस इंटरनेट पर लीक हो रहा है।
iPhone 17 Pro Max का डिजाइन, कैमरा, एप्पल इन्टेलिजेन्स फीचर और कलर ऑप्शन के अलावा स्पेक्स आदि भी देख लें।
Apple के आगामी Apple iPhone 17 Pro Max को लेकर इंटरनेट पर चर्चा का सिलसिला चल रहा है। इस फोन को लेकर डिजाइन के बारे में बहुत सी जानकारी मिल रही है। एक रिपोर्ट तो ऐसा भी कह रही है कि Apple इस बार Titanium Frame को हटाकर एक बार फिर से Aluminium को लेकर लौट रहा है। इसके अलावा कैमरा को लेकर भी जानकारी आ रही है कि इस बार कंपनी फोन में रैकटेंगूलर कैमरा को डेकलहा जा सकता है। आइए जानते है कि iPhone 17 Pro Max को लेकर डिजाइन, स्पेक्स, फीचर और प्राइस को लेकर क्या सामने आ रहा है।
iPhone 17 Pro Max का डिजाइन कैसा हो सकता है?
आगामी फोन को लेकर काफी जानकारी आ रही है कि इस फोन के डिजाइन में बड़े उलटफेर हो सकते हैं। असल में ऐसा माना जा रहा है की इस फोन में कुछ एल्युमिनियम और कुछ ग्लास का इस्तेमाल करके इसे लॉन्च किया जा सकता है। अभी हाल ही में आई एक रिपोर्ट ऐसा भी कहती है कि Apple Full Glass Design पर नहीं जा सकता है, ऐसे में कंपनी इसमें एल्युमिनियम को जोड़कर फोन को ज्यादा बेहतर और टिकाऊ बना सकती है।
इसके अलावा, कैमरा बम्प को लेकर भी ज्यादा खबरें आ रही हैं, ऐसा माना जा रहा है कि फोन में रैकटेंगूलर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। हालांकि, अभी के लिए कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।
iPhone 17 Pro Max के स्पेक्स
iPhone 17 Pro Max स्मार्टफोन में आपको एक 6.9-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz ProMotion फीचर से लैस होने वाली है। इसके अलावा इस फोन में आपको Apple A19 Pro चिप बलही मिल सकता है। इस प्रोसेसर को 3nm प्रोसेस पर निर्मित किया आज सकता है। फोन में आपको 12GB रैम का सपोर्ट भी मिल सकता है।
iPhone 17 Pro Max में होने वाले कैमरा अपग्रेड
iPhone 17 Pro Max स्मार्टफोन में तीन 48MP का कैमरा होने की उम्मीद है। इस फोन में एक टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है। कैमरा में बदलाव के चलते फोन से आप ज्यादा बेहतरीन फोटोग्राफी की उम्मीद कर सकते हैं। आइए अब जानते है की आखिर इस का इंडिया प्राइस और अन्य देशों में इसका प्राइस क्या हो सकता है।
iPhone 17 Pro Max का India, Dubai, USA का प्राइस
अभी हाल ही में आया एक लीक कहता है कि iPhone 17 Pro Max इंडिया के बाजार में 1,44,900 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इस फोन को US के बाजार में 1,199 डॉलर में पेश किया जा सकता है। हालांकि, Dubai में इस फोन को AED 5,099 के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
iPhone 17 Pro Max की लॉन्च डेट
Apple अपने नए iPhones को हर साल सितंबर महीने में लॉन्च करता है। ऐसे में iPhone 17 Pro max, iPhone 17, iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro को भी इस साल सितंबर में ही लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कोई लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन iPhone 17 Series को 11-13 सितंबर, 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।