iPhone 17 की कीमत हो गई धड़ाम! Flipkart-Amazon नहीं, यहां मिल रही स्पेशल डील, कुछ दिन ही है मौका
iPhone 17 पर बड़ी छूट
30,000 रुपये तक बचत का मौका
Apple Days सेल में शानदार डील
अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह सही समय है. Vijay Sales अपनी Apple Days 2026 सेल चला रहा है, जिसमें Apple डिवाइसेस पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं. यह सेल 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चल रही है और इसमें कीमत में कटौती, एक्सचेंज ऑफर, बैंक डिस्काउंट और बोनस डील्स शामिल हैं. इस सेल में iPhone 17 को काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है, जो पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च हुआ था.
SurveyiPhone 17 पर मिल रहा डिस्काउंट
iPhone 17 की शुरुआती कीमत भारत में 82,900 रुपये थी, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलता है. Apple Days सेल के दौरान यह फोन 78,790 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा Axis Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. इससे फोन की कीमत घटकर 75,790 रुपये तक आ जाती है. अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो यहां और बड़ा फायदा मिल सकता है.
एक्सचेंज ऑफर से कीमत और कम
Vijay Sales पुराने फोन के एक्सचेंज पर 10,000 रुपये तक का बोनस दे रहा है, जो एक्सचेंज वैल्यू के ऊपर मिलता है. अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है और आपको कुल मिलाकर करीब 21,000 रुपये का फायदा मिल जाता है, तो iPhone 17 की कीमत करीब 55,000 रुपये तक आ सकती है. हालांकि, यह पूरी तरह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा.

क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं?
- 78,790 रुपये की शुरुआती कीमत
- 3,000 रुपये तक बैंक डिस्काउंट
- 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस
- कुल मिलाकर 30,000 रुपये तक की बचत
- 591 रुपये तक लॉयल्टी पॉइंट्स
iPhone 17 में क्या है खास?
iPhone 17 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है. फोन में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और खासकर ग्राफिक्स में बेहतर अनुभव देता है. लंबे गेमिंग सेशन में भी यह स्टेबल रहता है.
कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP डुअल फ्यूजन कैमरा सेटअप और 18MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो डिटेल और शार्पनेस के साथ अच्छी फोटोग्राफी देता है. iPhone 17 में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है, जो इसे ज्यादा स्क्रैच रेसिस्टेंट बनाता है. इसमें स्लिम बेजल्स और Always-On Display जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो पहले Pro मॉडल्स तक सीमित थे.
बैटरी परफॉर्मेंस भी बेहतर हुई है और सामान्य इस्तेमाल में यह करीब 11 घंटे तक चल सकती है. अगर आप iPhone लेने की सोच रहे थे, तो यह डील अच्छी लग सकती है. लेकिन सिर्फ डिस्काउंट देखकर खरीदना सही नहीं है. आपको यह भी देखना चाहिए कि क्या आपको वाकई अपग्रेड की जरूरत है या नहीं, क्योंकि 50-55 हजार रुपये भी छोटी रकम नहीं होती है.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile