इंडिया में जल्द आएगा Infinix का सस्ता 5G स्मार्टफोन, Xiaomi-Realme, Oneplus के फोन्स से होगी टक्कर

Highlights

सस्ता फोन बनाने वाली कंपनी Infinix भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है।

यह बात इंफिनिक्स इंडिया के सीईओ अनीश कपूर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कही है

Infinix 5G स्मार्टफोन जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है

सस्ता फोन बनाने वाली कंपनी Infinix भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह बात इंफिनिक्स इंडिया के सीईओ अनीश कपूर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कही है। उन्होंने कहा कि यह 5G डिवाइस जनवरी में आ सकता है। इतना ही नहीं इस 5G फोन की कीमत 20 हजार रुपये से भी कम हो सकती है। फिलहाल कंपनी के पास 4G स्मार्टफोन का एक बड़ा पोर्टफोलियो है।

अनीश कपूर का कहना है कि कंपनी जनवरी 2022 के अंत तक भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में निश्चित तौर पर 5G डिवाइस की कीमत 4G फोन से ज्यादा होगी, लेकिन अगर देश में 5G सेवाएं पेश की जाती हैं तो हैंडसेट काफी सस्ते होंगे। वर्तमान में, कई उपयोगकर्ता हैं जो 5G सेवा शुरू होने से पहले ही एक 5G डिवाइस खरीदना चाहते हैं।

बता दें कि भारत में एक के बाद एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने को लेकर कई कंपनियों के बीच होड़ मची हुई है। कंपनियां 5G स्मार्टफोन बनाने के लिए डिवाइस के बाकी फीचर्स से समझौता करने को तैयार हैं। अगर आप एक ही प्राइस रेंज के 4G और 5G स्मार्टफोन्स की तुलना करें तो 4G फोन में ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। वैश्विक बाजार में सेमीकंडक्टर चिप्स और कम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतों का असर स्मार्टफोन बाजार पर भी पड़ रहा है।

आ रहा है 55 इंच का प्रीमियम स्मार्ट टीवी

इसके अलावा आपको बता देते है कि कंपनी ने 2021 के अंत तक भारत में 55 इंच का प्रीमियम टीवी लॉन्च करने का वादा किया था। जैसे-जैसे साल करीब आ रहा है, प्रीमियम टीवी लॉन्च करने की योजना अभी भी चल रही है, जो 2022 तक आ सकता है। अनीश कपूर ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल एक स्मार्ट टीवी पेश किया था, जिसे उपभोक्ताओं से शानदार रिव्यू मिले हैं। उन्होंने कहा कि Infinix 55-इंच प्रीमियम टीवी के अगले साल की पहली तिमाही के अंत या दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile