13 जनवरी को इंडिया में एंट्री मारेगा सबसे स्टाइलिश फोन, 7 हजार से भी कम में iPhone 14 वाला फीचर

13 जनवरी को इंडिया में एंट्री मारेगा सबसे स्टाइलिश फोन, 7 हजार से भी कम में iPhone 14 वाला फीचर
HIGHLIGHTS

Infinix ने भारत में Infinix Smart 8 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।

लॉन्च से पहले इसका लैंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है।

Smart 8 मॉडल में पंच-होल डिजाइन के साथ एक 6.6-इंच LCD पैनल मिलेगा।

दिसंबर 2023 में Infinix ने अपने Infinix Smart 8 HD स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। अब, ब्रांड ने पुष्टि कर दी है कि यह देश में Smart 8 की घोषणा 13 जनवरी, दोपहर 12 बजे करेगा। लॉन्च से पहले इसका लैंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है जो इसके डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करता है। 

Infinix Smart 8 Design, Specs

Smart 8 मॉडल में पंच-होल डिजाइन के साथ एक 6.6-इंच LCD पैनल मिलेगा। यह स्क्रीन HD+ रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। यह इंटरैक्टिव मैजिक रिंग सपोर्ट के साथ भी आएगा जो पंच-होल के दोनों तरफ नोटिफिकेशन एनिमेशन्स दिखाती है।

यह भी पढ़ें: Samsung के इन प्रीमियम 5G फोन्स की कीमत में सीधे 10 हजार रुपए की कटौती, इससे सस्ता कहीं नहीं

कंपनी का दावा है कि Smart 8 एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला इस सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन होगा। साथ ही यह अपने प्राइस सेगमेंट में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, LED फ्लैश और 50-मेगापिक्सल प्राइमरी बैक कैमरा के साथ आने वाला भी पहला फोन होगा। यह फोन पोर्ट्रेट मोड और AR शॉट जैसे कैमरा फीचर्स को सपोर्ट करेगा। 

इस हैंडसेट के प्रोसेसर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है। हालांकि, ब्रांड ने यह खुलासा जरूर कर दिया है कि डिवाइस 4GB रैम, 4GB वर्चुअल रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा। यह 5000mAh बैटरी से पॉवर लेगा जिसे USB-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 13 Series सबसे तगड़े फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कम कीमत में बड़ा धमाका

Smart 8 Price in India 

याद दिला दें कि Smart 8 HD स्मार्टफोन भारत में 6,299 रुपए में उपलब्ध है। जहाँ Smart 8 की बात है, ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि कर दी है कि इसे 7000 रुपए से कम कीमत में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन्स: रेनबो ब्लू, शाइनी गोल्ड, टिम्बर ब्लैक और गैलेक्सी व्हाइट में उपलब्ध होगा।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo