बजट सेगमेंट में एक से एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला ब्रांड Infinix अगले हफ्ते 2 अगस्त को भारत में एक और शानदार स्मार्टफोन Infinix SMART 5A फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होने वाला है जो कम दाम में अधिक फीचर्स से लैस होगा। Infinix SMART 5A की सबसे खास बात यह है कि इसे जियो के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप के तहत भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसके तहत खास ऑफर भी दिए जाएंगे जिसमें ग्राहकों के पैसे बचेंगे।
लॉन्च से पहले इंफिनिक्स ने आगामी एंट्री लेवल स्मार्टफोन SMART 5A की कुछ स्पेक्स डीटेल बताई गई हैं जिसके मुताबिक, फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए ड्रॉप नौच सेटअप दिया गया है। इस फोन को ओशियन वेव, क्विजल स्यान और मिडनाइट ब्लैक कलर विकल्प में लाया जाएगा। जो ग्राहक इंफिनिक्स के इस फोन को खरीदेंगे उन्हें जियो एक्सक्लूसिल ऑफर के तहत जियो सिम कनेक्शन लेने पर Rs 550 कैशबैक का लाभ मिल सकता है।
Jio Exclusive Device Lock Program के तहत आप अगर Infinix SMART 5A खरीदते हैं तो Rs 550 का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए या तो आप जियो POS ऑथराइज्ड रीटेलर के यहां से इनफिनिक्स का फोन खरीदें और यहाँ जियो को लॉक करवाएं। वहीं अगर आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो आपको फोन में पहले से इन्स्टाल मायजियो ऐप में 15 दिन के अंदर जियोएक्सक्लूसिव प्रोग्राम के लिए अप्लाई करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको UPI हैंडल पर आरएस 550 आ कैशबैक मिल जाएगा। जियो एक्सक्लूसिव डिवाइस लॉक प्रोग्राम के तहत आपका प्राइमरी सिम 30 महीनों के लिए जियो से लॉक कर दिया जाएगा।