Huawei ने भारत में अपने Huawei P20 lite डिवाइस के लिए एंड्राइड 9 पाई अपडेट जारी करने की घोषणा कर दी है और खुलासा किया है कि 13 अगस्त से डिवाइस के लिए अपडेट जारी कर दिया जाएगा।
कम्पनी ने ट्विटर पर एक यूज़र के रिप्लाई में इस बात का खुलासा किया है। ट्वीट से पता चलता है कि कम्पनी EMUI 9.1 अपडेट जारी करेगी जो एंड्राइड 9 पाई पर आधारित होगा। हालांकि, अपडेट को क्रम से जारी किया जाने की उम्मीद है इसलिए यूज़र्स तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा।
Huawei ने कुछ समय पहले अपने उन स्मार्टफोंस के नाम का खुलासा किया था जिन्हें EMUI 9.1 अपडेट मिलना है और इस लिस्ट में Huawei P20 Lite भी शामिल था। कम्पनी ने कहा था कि यह अपडेट P20 Lite के साथ मिलना शुरू होगा। अन्य स्मार्टफोंस में Huawei Y9 2019, Huawei Nova 3i, Huawei Mate 20 Pro, Huawei Nova 3, Huawei P30 Lite और Huawei P20 Pro शामिल हैं।
Huawei P20 Lite में 5.84 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल है। Huawei P20 Lite 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है और Hi-सिलिकॉन किरिन 710 ओक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। जहां तक कैमरा सेटअप की बात है, Huawei P20 Lite के बैक पर 16MP + 2MP का कैमरा सेटअप दिया गया है जो बोकेह इफ़ेक्ट, 3D पोर्ट्रेट लाइटिंग इफ़ेक्ट ऑफर करता है। इस फोन के फ्रंट पर 24MP का कैमरा दिया गया है।