HUAWEI Mate XT Ultimate
इस समय जानकारी सामने आ रही है कि Samsung अपने पहले Tri-Fold पर काम कर रहा है. हालाँकि, इस जानकारी के बीच ही एक नई जानकारी यह सामने आ रही है कि Huawei भी अपने दूसरे Tri-Fold Phone पर काम कर रहा है. हालाँकि, फोन को लेकर आधिकारिक घोषणा से पहले ही इस फोन की डिटेल्स सामने आई हैं. असल में Huawei Mate XT 2 को ऑनलाइन देखा गया है. Huawei के नए तीन बार मुड़ने वाले फोन को लेकर लीक सामने आया है. आइये देखते हैं कि फोन को लेकर क्या डिटेल्स सामने आई हैं.
Digital Chat Station को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Huawei अपने Huawei Mate XT 2 को कई कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकता है. अगर Huawei Mate XT को देखते हैं तो इस फोन को कंपनी ने दो कलर मॉडल में लॉन्च किया था, इस फोन को कंपनी ने Ruihong (Red) के साथ साथ Dark Black कलर में लॉन्च किया गया था. हालाँकि, नए फोन को अलग अलग चार कलर मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है. नए तीन बार मुड़ने वाले फोन को कंपनी Mystic Black, Auspicious Red और Crimson Purple कलर के साथ साथ Bright White कलर में लॉन्च कर सकती है.
Huawei के पहले Tri-Fold Phone को कंपनी ने एक बेहतरीन प्राइस टैग में लॉन्च किया था, हालाँकि इसे चीन एक बाजार में अभी तक अच्छे से लिया गया था. हालाँकि, अब Huawei Mate XT 2 को देखा जाये तो इस फोन को दोनों ही 5G Networking और Satellite Commnication से सर्टिफिकेशन मिल चुका है. फोन का मॉडल नंबर यहाँ पर GRL-AL20 है. इसके अलावा फोन में आपको एक ड्यूरेबल UFG Glass भी दिया जाने वाला है. अभी तक की जानकारी को देखते हैं तो फोन में Kirin 9020 प्रोसेसर मिल सकता है. इस प्रोसेसर को Huawei Pura 80 Lineup में भी देखा जा चुका है.
यह भी पढ़ें: नए रंग रूप में लॉन्च हुआ Oppo Reno 14 5G स्मार्टफ़ोन, कीमत और स्पेक्स देखकर खरीदने का कर जाएगा मन