स्क्रीन शेयरिंग को लेकर कहा जा सकता है कि यह आपके फोन की सभी इनफार्मेशन आप अन्य कई एंड्राइड स्मार्टफोंस के साथ शेयर कर सकते हैं, आसान शब्दों में यह इतना ही है। इसके अलावा अगर दूसरे शब्दों में इसे देखें तो आपको बता देते हैं कि स्क्रीन शेयरिंग को डेस्कटॉप शेयरिंग भी कहा जाता है। इसमें एक सिंगल विंडो भी हो सकता है या इसके अलावा इसमें स्क्रीन के कई कंपोनेंट्स भी एक साथ शामिल किये जा सकते हैं। इसमें आपकी स्क्रीन पर पूरा कण्ट्रोल मिलता है, और यह कण्ट्रोल पूरी प्राइवेसी के साथ मिलता है।
स्क्रीन शेयर फीचर के माध्यम से आप अपने कंटेंट को बड़ी आसानी से अपने क्लाइंट्स, दोस्त और सहकर्मियों को दिखा सकते हैं। स्क्रीन शेयरिंग एक आसान तरीका है। जिसके माध्यम से आप डाक्यूमेंट्स, प्रेजेंटेशन, विडियो और इमेज आदि को बिना भेजे ही दिखा सकते हैं। इसके माध्यम से एक स्क्रीन से दूसरी स्क्रीन पर कंटेंट रियल टाइम में देखा जा सकता है। इसके अलावा इसके द्वारा इंटरैक्ट किया जा सकता है, नेविगेट किया जा सकता है, और फाइल्स आदि में बदलाव भी किये जा सकते हैं, ऐसा आप बिना किसी बाधा और रुकावट के कर सकते हैं। इसके अलावा आपको फाइल्स को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर भेजने की भी जरूरत नहीं है। आप बिना ऐसा किये ही सबकुछ कर सकते हैं। हालाँकि अब आप ऐसा कर कैसे सकते हैं।
इसके लिए गूगल प्ले स्टोर्स पर कई एप्स भी मौजूद हैं, जिनके माध्यम से स्क्रीन शेयरिंग को अंजाम दिया जा सकता है। हालाँकि इन एप्स को सेटअप करना अपने आप में लोहे के चने चबाने जैसा है। लेकिन आज हम आपको कुछ सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसके माध्यम से आप ऐसा बड़ी आसानी से कर सकते हैं। तो आइये शुरू करते हैं और जानते हैं।