Gold Price Today in India, 31 July 2026: तीन दिन गिरने के बाद आज महंगा हुआ सोना, जानिए ताज़ा रेट

By

Gold Price Today in India, 31 July 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव का असर भारतीय सर्राफा बाजार और वायदा कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह बाजार खुलने से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम बढ़ गए हैं। वहीं, MCX पर भी सोने के वायदा भाव में तेज उछाल दर्ज किया गया। आइए जानते हैं आज सोना और चांदी किस भाव पर कारोबार कर रहे हैं।

सोने का आज का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.09 प्रतिशत यानी 1,539 रुपये की तेजी के साथ 1,43,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,41,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, बुलियन्स के अनुसार सोने का भाव 1,44,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गुरुवार को कितना रहा सोने का भाव?

गुरुवार को वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और ज्वेलर्स व रिटेल खरीदारों की ताजा खरीदारी के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये महंगा होकर 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी का आज का भाव

चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार सुबह बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.04 प्रतिशत यानी 79 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,888 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,19,967 रुपये प्रति किलोग्राम था।

बुलियन्स के अनुसार, चांदी का भाव 2,20,520 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 600 रुपये सस्ती होकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

गुरुवार को चांदी का क्या रहा हाल?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 600 रुपये घटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पहले बुधवार को इसका बंद भाव 2,25,300 रुपये प्रति किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें: Realme 16T vs Vivo T5x vs Motorola Edge 70: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By