iPhone 17 Pro वाले भगवा रंग रूप में लॉन्च होने जा रहा ये 13080mAh की महाबली बैटरी वाला फोन, कितना हो सकता है प्राइस
Honor की ओर से एक नए बड़ी बैटरी वाले फोन पर काम किया जा रहा है। कंपनी अभी कुछ महीनों में अपने कई बड़ी बैटरी वाले फोन्स को लॉन्च कर चुकी है। इसमें अभी हाल ही में एक मॉडल को कंपनी ने 10000mAh की बैटरी के साथ भी लॉन्च किया था। अब एक नई रिपोर्ट ऐसा कह रही है कि Honor की ओर से एक नए फोन को लॉन्च किया जा सकता है जो Honor X80 GT के तौर पर लॉन्च होगा। इस फोन को लेकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसमें iPhone 17 Pro वाला भगवा लुक और फ़ील मिलने वाला है। इसके अलावा इस फोन को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि फोन में एक बेहद बड़ी बैटरी मिल सकती है।
SurveyHonor X80 GT स्मार्टफोन में मिलेगी सबसे बड़ी बैटरी
जानकारी के अनुसार, Weibo पर एक जाने माने टिप्स्टर की ओर से (Sister Bear) नें आगामी Honor X80 GT को लेकर एक बड़ा क्लेम करते हुए कहा है कि इस फोन में एक 13,080mAh की बैटरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन अभी तक पेश किए गए सभी स्मार्टफोन्स की परिभाषा ही बदल कर रख देने वाला है। इस समय इस फोन पर कंपनी काम कर रही है, हो सकता है कि इस साल के पहले हाफ में इसे लॉन्च किया जाए। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।

अगर यह सच होता है तो जाहिर तौर पर इस फोन के बैटरी इस समय मौजूद किसी भी फोन से बेहद बड़ी होने वाली है। ऐसा भी हो सकता है कि कई पावरबैंक्स को भी यह टक्कर देने वाला है। अभी के लिए फोन को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी की ओर से अभी फोन के आधिकारिक लॉन्च की डेट आना बाकी है। इसके अलावा इसके प्राइस को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कंपनी का Honor Power 2 भी बड़ी बैटरी के साथ हो चुका है लॉन्च
Honor ने अपने Honor Power 2 को भी एक बड़ी 10080mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया था। इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर मिलता हाई। इसमें डुअल कैमरा सेटअप भी है, जो 50MP का Primary OIS से लैस होने के साथ साथ 5MP के अल्ट्रावाइड लेंस से लैस है। फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में एक 6.79-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।
नोट: दोनों इमेजेस काल्पनिक हैं!
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion+ तीन कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, मिलती है 5200mAh की बैटरी
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile