Honor 20 series के लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन्स आज भारत में एंट्री लेने वाले हैं। इस सीरीज़ के लेटेस्ट 3 फ़ोन्स Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i हैं जिन्हें कंपनी नई दिल्ली में एक इवेंट के ज़रिये लॉन्च करेगी। Honor 20 सीरीज़ का भारत में लॉन्च इवेंट सुबह 11.30 बजे शुरू किया जायेगा।
जहाँ इन स्मार्टफोन्स के भारतीय मार्किट में लॉन्च किये जाने की बात को Flipkart ने कन्फर्म कर दिया था वहीँ इनकी उपलब्धता भी लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट पर ही सेल के ज़रिये होगी। आपको बता दें कि Honor 20 और Honor 20 Pro को पिछले महीने ही लंदन के एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था, वहीं Honor 20i को अप्रैल में चीन में लॉन्च किया गया था।
अगर आप भी इस मौके का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं और Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i के लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो आप फ्लिपकार्ट पर देख सकते हैं। फ्लिपकार्ट की नई micro-site पर इसे लाइव देखा जा सकता है।
कहा जा रहा है कि भारत में इन स्मार्टफोन को विदेशी मार्केट में लॉन्च की हुई कीमत में ही लाया जायेगा। Honor 20 स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत कंपनी ने 499 यूरो यानी करीब 38775 रुपये रखी है, तो वहीं Honor 20 Pro के 6GB RAM और 128GB स्टेरेज वैरिएंट की कीमत 599 यूरो यानी करीब 46546 रुपये है। Honor 20 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Sapphire Blue और Midnight Black में बिक्री के लिए आएंगे।
वहीं Honor 20 Pro स्मार्टफोन Phantom Blue और Phantom Black कलर में बिक्री के लिए मौजूद रहेंगे। Honor 20i को चीन में CNY 1,599 यानी 16,600 रुपये में पेश किया है। इसके आपको दो वैरिएंट मिलते हैं जिनमें 6GB + 64GB और 4GB + 128GB वैरिएंट शामिल हैं। इसी स्मार्टफोन के 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत CNY 1,899 यानी लगभग 19,700 रुपये है। वहीं 6GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी लगभग 22,200 रुपए है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।