HMD अपने Vibe 2 स्मार्टफोन लाइनअप में एक और नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी HMD Vibe 2 Max फोन को लॉन्च करने वाली है, फोनए के लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। इस फोन में 108MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा 50MP का सेल्फी कैमरा भी इस फोन में मिलने वाला है।
टिप्स्टर smashx_60 ने X पर फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। लीक इमेज आदि से फोन के डिजाइन आदि की जानकारी सामने आ रही है, फोन का डिजाइन कुछ कुछ HMD Vibe 2 Pro से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। इसमें 6.78 इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।
HMD Vibe 2 Max – IPS LCD 6.78" FHD+, 120Hz – 1500nit peak – 108MP AI + 8MP | 50MP – 4K 30fps – UNISOC T9100 2.7GHz – 8/256GB – 6000mAh, 33W – Android 16 – IP64, WiFi6, 5G connect, nfc, dual speakers, side FPS, BT5.2, etc. Black, Red, Green https://t.co/61eGppOHR8
— HMD_MEME’S (@smashx_60) October 19, 2026
फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 Max में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा होने की संभावना जताई जा रही है, वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T9100 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज भी मिलने वाली है।
HMD Vibe 2 Max में 6000mAh बैटरी मिल सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में डुअल स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी, Bluetooth 5.2 और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की संभावना है। फोन को डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus vs Nothing Phone 4b vs Moto G Max: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना