Tecno Spark 50S vs Realme P4R vs Poco M8x: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

आज के समय में भारतीय बाजार में बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं। 20,000 रुपये के आसपास आने वाले लेटेस्ट ऑप्शंस में से एक Tecno Spark 50S है, जो कई मामलों में Realme P4R और Poco M8x को टक्कर देता है। इन तीनों ही फोन्स में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी मिलती है। अगर आप इस प्राइस रेंज में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन फैसला नहीं ले पा रहे कि कौन सा बेस्ट रहेगा, तो यह तुलना आपके काफी काम आने वाली है। आइए देखते हैं स्पेक्स, फीचर्स और कीमत के मामले में Tecno Spark 50S, Realme P4R और Poco M8x में से कौन बाज़ी मारता है।

Tecno Spark 50S vs Realme P4R vs Poco M8x

डिजाइन और डिस्प्ले

Tecno Spark 50S में 6.78 इंच का LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन HD+ यानी 720×1,600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 260ppi है। फोन में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है। मजबूती के लिए इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है और कंपनी के मुताबिक, यह 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी टिक सकता है। फोन में IP64 रेटिंग है और कंपनी का दावा है कि यह 20 सेंटीमीटर गहरे पानी में पांच मिनट तक रहने पर भी सुरक्षित रह सकता है। इसका वजन करीब 210 ग्राम और मोटाई 8mm है।

Realme P4R में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,570 पिक्सल है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन दिया गया है। इसकी मोटाई लगभग 8.8mm और वजन करीब 224 ग्राम है।

Poco M8x में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है। इसमें Wet Touch 2.0 फीचर दिया गया है, जिससे गीली या नम उंगलियों से भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रखने में मदद मिलती है। डिस्प्ले को TUV Rheinland Low Blue Light, Circadian Friendly और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। फोन में IP64 रेटिंग दी गई है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Tecno Spark 50S में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं, जबकि दो परफॉर्मेंस कोर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। फोन 6GB और 8GB RAM विकल्पों में आता है, जबकि दोनों वेरिएंट में 128GB स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 पर चलता है।

Realme P4R में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी इसके लिए दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। डिवाइस को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow वेपर चैंबर और One Tap Cooling फीचर भी मिलता है।

Poco M8x में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB तक LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। कंपनी इसके लिए चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसमें फोन को ठंडा रखने के लिए तीन हिस्सों वाला कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 12,439 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट कूलिंग एरिया, 1,924 वर्ग मिलीमीटर की कॉपर फॉइल लेयर और 3.5W थर्मल जेल शामिल हैं।

कैमरा में किसका दबदबा?

Tecno Spark 50S में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें LED फ्लैश के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme P4R में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Poco M8x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 2x डिजिटल जूम सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

Tecno Spark 50S 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme P4R 5G में 8,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है।

Poco M8x 5G में 7,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 35 घंटे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 27 दिन मैसेजिंग, 13 घंटे GPS नेविगेशन या 64 घंटे म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।

भारत में कीमत

  • Tecno Spark 50S 5G की भारत में शुरुआती कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये है।
  • Realme P4R 5G की भारत में कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये रखी गई है।
  • Poco M8x 5G की भारत में शुरुआती कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: रिफंड के चक्कर में लगी 34 हज़ार की चपत! Swiggy Instamart यूज़र को भारी पड़ गई ये छोटी सी गलती

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By