20,000 रुपये के बजट में नया फ़ोन लेने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन सा खरीदें? तो अब आपकी तलाश यहीं खत्म होती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बिलकुल नए लॉन्च हुए Samsung Galaxy F70 5G और OnePlus N6 5G की तुलना, जो डिस्प्ले, डिज़ाइन, प्रोसेसर, सॉफ्टवयेर, कैमरा, बैटरी और प्रभावी कीमत के आधार पर की गई है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके लिए Samsung Galaxy F70 5G और OnePlus N6 5G के बीच अंतर करना आसान हो जाएगा और आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही फोन चुन सकेंगे। अगर आप इन दोनों में से कोई फ़ोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को ज़रा विस्तार से पढ़िए और हमारे साथ अंत तक बने रहिये।
Samsung Galaxy F70 5G इस सेगमेंट का सबसे पतला फोन है, जो एक प्रीमियम, अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन को सैमसंग की खास शैली के साथ जोड़ता है। वहीं, वनप्लस N6 5G एक साफ-सुथरे, फ्लैगशिप-इंस्पायर्ड डिज़ाइन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती का बेहतरीन बैलेंस पेश करता है। इसे खास तौर पर इस तरह से बनाया गया है कि इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी एडजस्ट हो सके, और फिर भी यह फोन बहुत ज़्यादा भारी या मोटा न लगे। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच और OnePlus N6 5G में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
प्रोसेसर की बात करें तो Samsung Galaxy F70 5G में ऑक्टा-कोर Samsung Exynos 1330 (5nm) चिपसेट मिलता है। वहीं OnePlus N6 5G5 में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6360 चिपसेट दिया गया है। साथ ही सैमसंग में 4GB और 6GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस फ़ोन की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं OnePlus N6 5G में 4GB और 6GB RAM के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
सॉफ्टवेयर के लिए Samsung Galaxy F70 5G सैमसंग के One UI 8.517.0 पर आधारित एंड्राइड 16 पर काम करता है। वहीं OnePlus N6 5G OxygenOS पर आधारित एंड्राइड 16 पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा 5MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus N6 5G में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी के मामले में OnePlus N6 5G आगे है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F70 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
भारत में कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy F70 5G की शुरुआती कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये बताई गई है। वहीं OnePlus N6 5G के सबसे छोटे वैरिएंट 4GB RAM + 128GB ROM की भारत में शुरुआती कीमत करीब 23,499 रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें: Vivo V80 vs OnePlus 15R vs Motorola Signature: डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना