HMD Global कुछ समय के बाद ही समय अपने नए फोन्स को लाता रहता है। एक नए फीचर फोन को कंपनी की ओर से पेश किया गया है, जो Nokia 123 Shield के तौर पर लॉन्च हुआ है। इस फोन को IP65 रेटिंग पर लॉन्च किया गया है, इसका मतलब है कि यह पानी में भी खराब होने वाला नहीं है। इसके अलावा इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 19 दिन तक चलने वाली बैटरी है। आइए अब इस फोन के बारे में बारीकी से सब जानते हैं और इसके प्राइस को लेकर भी जानकारी प्राप्त करते हैं।
अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा डिटेल्स लेना चाहते हैं तो आपको जानकारी दे देते हैं कि यह फोन Nokia 123 Shield के तौर पर कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट की लिस्टिंग में देखा जा सकता है। फोन की कीमत को लेकर अभी के लिए कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में इस फोन की कीमत सामने आ जाएगी।
Nokia के इस फोन को देखते हैं तो सबसे पहले इस फोन में एक 2.4-इंच की डिस्प्ले देखने को मिलती है, यह छोटी डिस्प्ले है और जाहिर है कि इसका रेजोल्यूशन भी कम ही होने वाला है। यह डिस्प्ले 320×240 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि यह एक रग्ड फोन है, इसके अलावा इसकी IP65 रेटिंग इसे धूल और पानी से बचाने का काम करती है। कंपनी ने इस फोन को काफी मजबूत प्लास्टिक से निर्मित किया है, इसी कारण से यह टूटने और गिरने के बाद भी ज्यादा दिक्कत नहीं करता है।
Nokia 123 Shield की पावर को देखा जाए तो यह इसे Unisoc SC6531E प्रोसेसर से मिलती आई। फीचर फोन को कंपनी ने 4MB रैम और इतनी ही स्टॉरिज पर लॉन्च किया है। फोन में मेमोरी कार्ड का सपोर्ट मिलता है, जिसके कारण से आप इस फोन की स्टॉरिज को 32GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में IP65 का सपोर्ट दिया गया है, जो इसे एक दमदार फोन बनाता है।
इसके अलावा अगर इसकी बैटरी आदि की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने एक 1750mAh की बैटरी मिलती है, जो कंपनी के अनुसार 19 दिनों की बैटरी लाइफ दे सकती है। हालांकि, कंपनी यह भी कहती है कि अगर आप इसे फुल चार्ज कर लेट हैं तो यह 27.9 घंटे के लिए आपको टॉकटाइम देने वाला है। इसमें कंपनी ने USB Type C Charging Port भी दिया है, इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ साथ 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिल रहा है।
अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इस फोन की कीमत और सेल डिटेल्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस फोन को कंपनी की वेबसाईट लिस्टिंग में देखा जा सकता है। हो सकता है कि आने वाले समय में इस फोन का प्राइस और उपलब्धता को लेकर डिटेल्स आ जाने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite 5G बनाम OPPO K14 5G: डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और अन्य की तुलना