Nothing phone 3 पर मिल रही बंपर छूट! पहले कभी नहीं बिका इतना सस्ता? डील देख खरीदने दौड़ेंगे

By

आज कल जहां स्मार्टफोन्स की कीमतें मेमोरी क्राइसिस की वजह से आसमान छू रही हैं वहीं Nothing के सबसे नए और ज़बरदस्त फीचर्स वाले फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन को खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए एक ख़ुशख़बरी है। इस स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट में भारी डिस्काउंट चल रहा है। यह स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई में रिलीज़ हुआ था और इसमें एक दमदार और बढ़िया प्रोटेक्शन वाला डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ मिलता है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Apple और Samsung जैसे स्मार्टफ़ोन ब्रांड्स से मुकाबला करने वाले स्पेक्स के साथ आता है और परफॉरमेंस में भी बेहतरीन है। अभी फ्लिपकार्ट पर बढ़िया ऑफर्स में इस दमदार फ़ोन को काफ़ी बड़े डिस्काउंट पर खरीदने का सुनहरा मौका अपने हाथ से जाने न दें!

Nothing Phone 3 की फ्लिपकार्ट डील

Nothing Phone 3

जुलाई 2025 में ही रिलीज़ हुए इस स्मार्टफोन की लॉन्च की कीमत 89,999 रुपए थी और अभी 30,000 रुपए के बढ़िया डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत 59,999 रुपए हो गई है और ये ऑफर इस स्मार्टफोन के ब्लैक और वाइट दोनों ही वैरिएंट के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन पर यह पहली और सबसे बढ़िया डील है, इस फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन पर ऐसा डिस्काउंट आपको हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।

बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स

इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 30,000 रुपए के भारी डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदते समय अगर आप एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा या फिर HSBC और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप 3,000 रुपये से 18,000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। अगर आपको ये डिस्काउंट भी कम लग रहा है तो इस स्मार्टफोन को खरीदते समय आपको एक्सचेंज ऑफ़र से इस स्मार्टफोन पर 43,650 रुपए का भारी डिस्काउंट भी मिल सकता है।

Nothing Phone 3 का फाइनल प्राइस

यह बेहतरीन और लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आता है और इसके 512GB स्टोरेज और 16GB की RAM वाले वैरिएंट पर 37 प्रतिशत की छूट के साथ ही बेहतरीन बैंक ऑफर्स और बढ़िया एक्सचेंज ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप इन सारे ही डिस्काउंट्स का लाभ उठाने में सफल होते हैं तो यह स्मार्टफोन आप लगभग 13,349 रुपए की मामूली कीमत पर खरीद सकेंगे!

Nothing Phone 3 के स्पेक्स

6.67 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ इस फ़ोन में एक OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसका 50MP + 50MP + 50MP का रियर कैमरा और 50MP का ही सेल्फी कैमरा इस स्मार्टफोन की शान है। Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 4 के चिपसेट के साथ इसमें एक ऑक्टा कोर CPU मिलता है.

यह भी पढ़ें: Redmi के इस फोन पर भारी डिस्काउंट..31 हजार का फोन घटकर अब इतने में

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By