iQOO ने हाल ही में भारत में अपनी Z सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च किया है। फोन में 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और 7,050mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, Samsung Galaxy A37 5G भी इसी प्राइस सेगमेंट में एक दमदार ऑल्टरनेटिव है, जिसमें 120Hz Super AMOLED+ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी मिलती है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए iQOO Z11 और Samsung Galaxy A37 5G की तुलना डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के आधार पर करते हैं।
iQOO Z11 में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और इसकी HBM ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। डिस्प्ले को SGS Low Blue Light, Low Flicker और Five-Star Sunlight Display सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। फोन का डायमेंशन 164.42×75.25×7.99mm है और वजन 199 ग्राम है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।
दूसरी ओर, Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और इसमें Samsung की Vision Booster टेक्नोलॉजी दी गई है। Galaxy A37 5G का डायमेंशन 162.9×78.2×7.4mm और वजन 196 ग्राम है। इसमें IP68 रेटिंग और Knox Vault सिक्योरिटी भी मिलती है।
डिस्प्ले के मामले में iQOO Z11 आगे दिखाई देता है। हालांकि, Samsung का Super AMOLED+ पैनल और Vision Booster भी बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए उपयोगी हैं।
iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसे 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है, जिसे कंपनी ने Z सीरीज में पहली बार इस्तेमाल किया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Z11 Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी फोन को तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
Samsung Galaxy A37 5G Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है। कंपनी ने छह जनरेशन तक Android और One UI अपग्रेड के साथ छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। Samsung ने अभी A37 5G के प्रोसेसर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसमें Exynos 1480 चिपसेट होने की बात कही गई है।
परफॉर्मेंस की तुलना में iQOO Z11 का Dimensity 7500 Turbo ज्यादा स्पष्ट और दमदार विकल्प नजर आता है, जबकि Samsung लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में बड़ी बढ़त रखता है।
iQOO Z11 के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS और f/1.79 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A37 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 वाइड कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
फोटोग्राफी फीचर्स और AI एडिटिंग पसंद करने वालों के लिए Galaxy A37 उपयोगी हो सकता है, जबकि कैमरा हार्डवेयर के लिए iQOO बेहतर दांव है।
iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है। यह 44W FlashCharge को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक फोन चलाने के लिए काफी उपयोगी हो सकती है।
Samsung Galaxy A37 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। फोन में Super Fast Charging 2.0 तकनीक है, जिसके जरिए करीब 30 मिनट में बैटरी को 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
बैटरी क्षमता के मामले में iQOO Z11 साफ तौर पर आगे है। इसकी 7,050mAh बैटरी Galaxy A37 की 5,000mAh यूनिट से काफी बड़ी है। वहीं Samsung का 60 प्रतिशत तक तेज चार्ज होने का दावा इसे चार्जिंग के मामले में आकर्षक बनाता है।
भारत में iQOO Z11 की शुरुआती कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 34,999 रुपये है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 44,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।
लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन मिल सकता है। इसके अलावा छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। फोन की बिक्री 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Amazon, iQOO India वेबसाइट, Reliance Digital और iQOO तथा Vivo रिटेल स्टोर्स से शुरू होगी।
Samsung Galaxy A37 5G की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 41,999 रुपये है। 8GB + 256GB वेरिएंट 47,499 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 52,999 रुपये में आता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि Amazon पर यह अभी करीब 35000 रुपये तक की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Lava Virat V1 Pro 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, अगले हफ्ते मारेगा धमाकेदार एंट्री, जानें संभावित फीचर्स