Poco M8x vs iQOO Z11 Lite: डिज़ाइन, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Poco M8x 5G को भारत में कंपनी की M8 सीरीज के तीसरे मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह फोन Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और 7,900mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुआ iQOO Z11 Lite भी इसी सेगमेंट में आता है और इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी दी गई है। ऐसे में Poco M8x vs iQOO Z11 Lite की तुलना काफी दिलचस्प हो जाती है। आइए दोनों फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में अंतर जानते हैं।

Poco M8x vs iQOO Z11 Lite

डिजाइन और डिस्प्ले

Poco M8x 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD टचस्क्रीन दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i मिलता है। फोन में Wet Touch 2.0 दिया गया है, जिससे गीली या नम उंगलियों से भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रहने का दावा किया गया है। फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। Poco M8x 5G तीन कलर ऑप्शन Black, Blue और Leather Green में आता है। Leather Green वेरिएंट के बैक पर वीगन लेदर फिनिश दी गई है।

दूसरी तरफ, iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच का HD LCD पैनल मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 1,600×720 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की हाई ब्राइटनेस मोड में अधिकतम ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। iQOO Z11 Lite को IP65 रेटिंग दी गई है। इसमें Swiss SGS Five-Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और AirSpring प्रोटेक्टिव केस भी मिलता है।

Poco M8x की स्क्रीन थोड़ी बड़ी है। वहीं ज्यादा ब्राइटनेस और बेहतर IP65 रेटिंग के लिए iQOO Z11 Lite विजेता बनता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco M8x 5G में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट ऐप्स को 43 प्रतिशत तेजी से लॉन्च करने में मदद करता है। फोन ने AnTuTu पर 6,50,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल करने का दावा किया गया है।

फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 पर आधारित Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी इस फोन के लिए चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

iQOO Z11 Lite में 6nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन 6GB तक Extended RAM को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Z11 Lite Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिहाज से Poco M8x को बढ़त मिलती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Poco M8x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है और यह 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन अधिकतम 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

iQOO Z11 Lite में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

सेल्फी कैमरे के मामले में भी Poco M8x का 8-मेगापिक्सल कैमरा iQOO के 5-मेगापिक्सल सेंसर से आगे है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Poco M8x 5G को बड़ी बढ़त हासिल है। फोन में 7,900mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए ट्रिपल कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें 12,439 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट कूलिंग एरिया, 1,924 वर्ग मिलीमीटर की कॉपर फॉइल लेयर और 3.5W थर्मल जेल शामिल है।

वहीं iQOO Z11 Lite में 6,500mAh की बैटरी मिलती है। यह 44W FlashCharge और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल नैनो SIM, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और OTG का सपोर्ट है।

बैटरी क्षमता में Poco M8x स्पष्ट रूप से आगे है। इसमें iQOO Z11 Lite की तुलना में 1,400mAh ज्यादा क्षमता मिलती है।

भारत में कीमत

Poco M8x 5G की भारत में कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 20,999 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। कंपनी ग्राहकों को 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। फोन की बिक्री 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए शुरू होगी।

iQOO Z11 Lite की शुरुआती कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 19,499 रुपये है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 21,499 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल 24,499 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: Poco M8x vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By