जोमैटो (Zomato) के संस्थापक और पूर्व सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने हेल्थ-टेक प्रोजेक्ट ‘Temple’ को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी घोषणा की है। गोयल की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में ऐसा दावा किया गया है कि ‘Temple’ अब साइज में पहले से आधा हो चुका है, और अगर इसके साइज़ को देखा जाए तो इस समय दुनिया के बाजार में मौजूद सबसे छोटा और सबसे शक्तिशाली वियरेबल गैजेट बन चुका है। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के दौरान भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को भी इस डिवाइस के साथ देखा गया था, इस घटना के बाद इस अनोखे वियरेबल को लेकर यूजर्स के बीच चर्चाएं पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई थी।
यह डिवाइस दिमाग और सिर ऊपर वाले हिस्से के जरिए सेरेब्रल ब्लड फ्लो (Cerebral Blood Flow) और कॉग्निटिव लोड (मानसिक तनाव/दबाव) जैसे पैरामीटर्स को रिकॉर्ड करता है। यह ट्रैक करता है कि अत्यधिक शारीरिक और मानसिक दबाव के समय हमारा मस्तिष्क किस प्रकार काम करता है या इससे किस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है। इस तरह के ब्रेन-फोकस्ड वियरेबल्स में लाइट-बेस्ड सेंसर्स लगे होते हैं, जो ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन लेवल में होने वाले छोटे छोटे बदलावों को रिकॉर्ड करके तनाव, थकान और रिकवरी का सटीक पैटर्न तैयार करते हैं।
Temple is now less than half the size of what you've seen so far.
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) August 21, 2026
Volumetrically, Temple is now the smallest wearable on the market, and the most^10 powerful. Living and training with Temple is going to change your life.
We will start taking pre-orders for our limited launch… pic.twitter.com/L7tCEW588p
दीपिंदर गोयल के अनुसार, उनकी टीम ने एक नया बायोमार्कर भी खोज लिया है, जिसे केवल सिर की कनपटी वाली जगह से ही पढ़ा जा सकता है। इसे कंपनी ने ‘Entropy’ (एंट्रॉपी) नाम दिया है, जो 1 से 250 के इंडेक्स पर हर सेकंड अपडेट होता है। इंडेक्स पर ‘1’ का मतलब डीपेस्ट रेस्ट है, जबकि ‘250’ का स्कोर एलीट एथलीट्स के पीक वर्कआउट के दौरान देखा गया है। नींद, स्ट्रेस, वर्कआउट से लेकर मेडिटेशन तक, हर चीज एंट्रॉपी को प्रभावित करती है।
Entropy Maxima: यह वह मैक्सिमम लेवल है जहां शरीर पूरी ताकत लगाने पर पहुंचता है। हाई पीक का मतलब एक सक्षम और मजबूत शरीर है, जो मेहनत के बाद तेजी से रिकवर कर सकता है।
The Temple team has made a breakthrough.
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) June 18, 2026
We have discovered (literally discovered) a biomarker, only readable on the temple region, and nowhere else, that measures the real-time cost of you being alive.
We are calling it Entropy™.
It's a live number on Temple's home screen,… pic.twitter.com/wEOu29hVBf
Entropy Minima: यह आराम (Rest) के दौरान शरीर का न्यूनतम लेवल है। माना जाता है कि रेस्ट के समय शरीर की एनर्जी लागत जितनी कम होगी, उम्र उतनी ही लंबी और सेहतमंद होगी।
हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे डिवाइसेस के कॉग्निटिव लोड डेटा को किसी मेडिकल या न्यूरोलॉजिकल बीमारी का अंतिम प्रमाण नहीं मानना चाहिए और किसी भी गंभीर निष्कर्ष के लिए क्लिनिकल जांच जरूरी होती है।
यह भी पढ़ें: Poco M8x vs iQOO Z11 Lite: डिज़ाइन, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना