GTA 6 के दीवानों के लिए आया 12 लाख से भी महंगा iPhone! आखिर ऐसा इसमें क्या है?
Caviar ने GTA 6 से प्रेरित Most Wanted कलेक्शन पेश कर दिए हैं।
इस लिस्ट में iPhone, Samsung फोल्डेबल और Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस शामिल हैं।
सबसे महंगे iPhone Duo Pink Alligator की शुरुआती कीमत 13,130 डॉलर यानी करीब 12 लाख रुपये से ज्यादा है।
GTA 6 का इंतजार गेमिंग की दुनिया में कितना बड़ा रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन कभी सोचा है कि इसी गेम की थीम पर बना एक iPhone खरीदने के लिए आपको 12 लाख रुपये से भी ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं? सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है, असल में लग्जरी डिवाइस बनाने वाली कंपनी Caviar ने ऐसा प्राइस रखकर दुनिया को चौंका दिया है। कंपनी ने अपना नया Most Wanted कलेक्शन पेश कर दिया है, जो GTA 6 की Vice City वाली दुनिया से प्रेरित है। इसमें चमकदार कलर्स, महंगे मटेरियल और खास डिजाइन वाले स्मार्टफोन तैयार किए गए हैं। इस कलेक्शन में Apple के iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra आदि भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने Ray-Ban Meta के स्मार्ट ग्लासेस को भी नया लुक दिया है। आइए अब जानते हैं कि आखिर इन डिवाइसेज को किस प्राइस में लाया गया है।
12 लाख रुपये से भी महंगा iPhone, आखिर क्या है इसमें?
Caviar के इस कलेक्शन का सबसे महंगा मॉडल iPhone Duo Pink Alligator है। इसकी शुरुआती कीमत 13,130 डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 12.6 लाख रुपये के आसपास बैठती है। अब सवाल यह है कि आखिर इस फोन में ऐसा क्या है?
असल में, कंपनी ने फोन की सामान्य बॉडी को बदलकर इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम फ्रेम लगाया है। बैक पैनल पर चमकीले गुलाबी रंग का क्रोकोडाइल लेदर इस्तेमाल किया गया है। इसके पीछे छह सितारों वाला Most Wanted बैज भी लगाया गया है, जो GTA सीरीज के चर्चित Wanted Level की याद दिलाता है। फोन का डिजाइन GTA 6 के Miami और Vice City वाले माहौल से प्रेरित लग रहा है। हालांकि, इसे Rockstar Games का आधिकारिक स्पेशल एडिशन बताने वाली कोई पुष्टि अभी तक के लिए सामने नहीं आई है।
iPhone 18 Pro और Samsung Fold भी आए नए अवतार में
Caviar ने iPhone 18 Pro और Pro Max के लिए दो खास डिजाइन तैयार किए हैं। पहला Neon Vice है, जिसकी कीमत 11,130 डॉलर यानी लगभग 10.7 लाख रुपये है। इसमें गुलाबी और नीले रंगों के साथ टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है। दूसरा Gangster एडिशन है। इसकी शुरुआती कीमत 11,700 डॉलर यानी करीब 11.2 लाख रुपये है। इसमें 24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग और उभरी हुई मेटल आर्टवर्क नजर आती है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को भी Ocean Drive नाम से नया रूप दिया गया है। इसमें टाइटेनियम, 24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग और Miami की Art Deco इमारतों से प्रेरित डिजाइन मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 11,560 डॉलर यानी लगभग 11 लाख रुपये से ज्यादा है।
स्मार्ट ग्लासेस भी लाखों रुपये के!
इस कलेक्शन में Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेस के दो कस्टम वर्जन भी शामिल हैं। Gold Rush एडिशन में गोल्ड फिनिश वाले डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जबकि Sunset वर्जन में गुलाबी और टर्कॉइज कलर के साथ रोडियम प्लेटेड ब्रॉन्ज का इस्तेमाल किया गया है। इनकी कीमत 6,700 डॉलर से शुरू होकर 6,990 डॉलर तक जाती है। यानी स्मार्ट ग्लासेस खरीदने के लिए भी करीब 6 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।
लाखों रुपये खर्च करने पर क्या फोन ज्यादा पावरफुल होगा?
इस पूरे कलेक्शन की सबसे दिलचस्प बात यही है। Caviar ने फोन के बाहरी डिजाइन में तो बड़ा बदलाव किया है, लेकिन इनके प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशन्स पहले जैसे ही हैं। इनमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि लाखों रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने के बाद भी ग्राहकों को सभी कुछ वैसा ही मिल रहा है जैसा फोन में पहले से है। असल में, इन नए डिजाइन के साथ कंपनी उन लोगों को टारगेट कर रही है जो उसी फोन को नए अवतार में खरीदना चाहते हैं। कंपनी की ओर से हर डिजाइन के केवल 19 यूनिट बनाए जाएंगे और इन्हें Caviar की वेबसाइट से सेल किया जाएगा, इसका मतलब है कि आप इन्हें वहीं से ऑर्डर भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Neo VS OnePlus Nord CE6 VS vivo T5: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस और प्राइस की तुलना